पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। इसके पास से तेंदुए की खाल भी मिली है। खाल को यह आरोपी बेचने की ताक में था। पकड़े गए शख्स का नामरामनाथ नेताम है। वह कासरपानी कोचरमुड़ा के आखरीपारा का रहने वाला है।
पुलिस ने बिछाया जाल
गरियाबंद एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से तेंदुए की खाल की तस्करी की जानकारी मिली थी। पुलिस की टीम बारूला गांव गई। यहां मुखबिर के बताए हुलिए के मुताबिक आरोपी का रंग काला था, वह सफेद कुर्ता-धोतीमें था। पुलिस ने इसे पहचान लिया। आरक्षक चूड़ामणी देवता, ग्राहक बनकर तस्कर के पास गया। बातचीत में तस्कर ने 10 लाख में खाल बेचने की बात कही। फिर 50 हजार रुपए का बयाना मांगा। टीम ने इस बात को महसूस किया कि आरोपी के पास खाल की बात पक्की है तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
तेंदुए को मार डाला
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रामनाथ नेताम बताया। पहले तो इधर-उधर की बात करता रहा। इसके बाद उसने बताया कि तेंदुए को पानी में जहर देकर मार दिया था। टंगिए से मृत तेंदुए की खाल को निकाला। नमक डालकर पेड़ में रखकर खाल को सुखाया। तेंदुए के दांत, नाखून, मूंछ को जलाकर नष्ट कर दिया। बाद में खाल को जंगल के एक पत्थर के पीछे छिपाकर रख वहां से भाग गया। आरोपी के निशानदेही पर पत्थर के पीछे छिपाकर रखे खाल को बरामद किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/leopard-skins-found-in-gariaband-chhattisgarh-police-arrested-accused-127422493.html
एक टिप्पणी भेजें