10 साल से लापता युवक ढाई महीने से क्वारेंटाइन सेंटर में था, अब अपनों से मिलेगा

कोरोना के चलते मजदूरों के पैदल चलने और घर पहुंचने की जद्दोजहद में मौत होने सहित लोगों के परेशान होने के कई किस्से सामने आ रहे हैं। पर बस्तर जिले में कोरोना के चलते क्वारेंटाइन किए जाने से एक परिवार को उनका 10 साल से लापता बेटा वापस मिल गया है। दरअसल, 31 मार्च को अफसरों ने एक युवक को दंतेश्वरी गर्ल्स कॉलेज के सामने वाले हॉस्टल में बनाए गए क्वारेंटाइन सेंटर में क्वारेंटाइन किया था। युवक यहां ढाई महीने से था। इसी बीच बस्तर में नए कलेक्टर रजत बंसल ने क्वारेंटाइन सेंटर में रह रहे लोगों को उनके घर भिजवाने की व्यवस्था शुरू करवाई। इस युवक को जब घर भेजने की बारी आई तो पता चला युवक के संबंध में किसी को कोई जानकारी नहीं है। अफसरों को युवक के संबंध में जानकारी जुटाने में लगाया गया। युवक ने अफसरों को बताया कि वह तमिलनाडु के तिरूवनामलई जिले के चैय्यार तहसील के एचुर गांव का है। अफसरों ने वहां के अफसरों को युवक की फोटो भेजी। पता चला कि क्वारेंटाइन में रहने वाले युवक का नाम शिवप्रकाश है और वह 10 साल से लापता है। परिजन ने शिवप्रकाश को बहुत तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। अब युवक को सुरक्षित तमिलनाडु भेजने की व्यवस्था की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Youth missing for 10 years was in Quarantine Center for two and a half months, now they will meet their loved ones


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/jagdalpur/news/youth-missing-for-10-years-was-in-quarantine-center-for-two-and-a-half-months-now-they-will-meet-their-loved-ones-127383317.html

Post a Comment

और नया पुराने