मंडी का एजेंट लौट रहा था घर, रास्ते में घेरा में बदमाशों ने और लूट लिए 11 लाख रुपए

जिले में एक व्यक्ति लूट का शिकार हो गया। पिछले कुछ महीनों में हुई वारदातों को देखा जाए तो क्षेत्र में यह लूट की बड़ी घटना है। बदमाशों ने मंडी के एजेंट को अपना शिकार बनाया। तीन बाइक सवार युवकों ने उसे घेरा और 11 लाख 70 हजार रुपए लूट कर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस अब लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।


लूट का शिकार होने वाले अशीष दुबे ने बताया कि मंडी से घर लौटने के दौरान यह घटना हुई। थाना प्रभारी कविता धुर्वे ने बताया कि पहले से ही घात लगाए बैठे बदमाशों ने पहले एजेंट से मार पीट की, फिर उसके रकम लूटकर फरार हो गए। मुंगेली- कवर्धा मुख्य मार्ग के ग्राम चातारखार के पास यह वारदात हुई है। पुलिस को शक है कि आरोपी इस घटना को अंजाम देने के लिए पिछले कई दिनों से प्लानिंग कर रहे थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर मुंगेली के कोतवाली थाने की है। यहां कवर्धा मेनरोड पर एजेंट के साथ लूट की घटना हुई है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/11-million-looted-from-mandis-agent-in-mungeli-kotwali-police-is-investigating-mungeli-district-mungeli-crime-127432518.html

Post a Comment

और नया पुराने