11 माह से फरार दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

विगत 11 माह से फरार चल रहे सरिया थाना कांड संख्या 105/19 व धारा 147/ 148/ 149/ 324/ 325/ 307/ 302 भादवि के प्राथमिकी नामजद अभियुक्त थाना क्षेत्र के बडकी सरिया निवासी लोकनाथ पंडित एंव संतोष पंडित को सरिया पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थाना प्रभारी आरएन चौधरी ने बताया कि उक्त आरोपी को पुलिस लम्बे समय से तलाश रही थी लेकिन पुलिस को सफलता अब मिली। उक्त दोनों गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत के लिए न्यायालय में भेज दिया गया। जहां से दोनों आरोपी को जेल भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/two-accused-absconding-from-11-months-arrested-and-sent-to-jail-127448796.html

Post a Comment

और नया पुराने