12 घंटे में 43 संक्रमित मिले, अधिकांश प्रवासी श्रमिक ही कोरोना पॉजिटिव, जिले में कुल संक्रमित हुए 97

शनिवार को तीन नए कोरोना संक्रमित कोरबा जिले से मिले हैं। कोरबा प्रदेश एक मात्र ऐसा जिला है जहां कुल संक्रमितों की संख्या सबसे ज्यादा 97 है। नए संक्रमित प्रवासी श्रमिक हैं। हाल ही में यह देश के अलग-अलग इलाकों से कोरबा लौटे थे। इन्हें क्वारैंटाइन करके रखा गया है। तीनों पुरुष हैं। दो पाली और एक पौड़ी के क्वारैंटाइन सेंटर में रह रहा था। पिछले 12 घंटों में कोरबा से कुल 43 संक्रमित मिल चुके हैं। बीती रात यहां 40 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिले में कुल 34 लोग ठीक हो चुके हैं।

जांच रिपोर्ट के बाद ही प्रवासी श्रमिक छोड़ सकेंगे क्वारैंटाइन सेंटर
कोरबा में 14 दिन की क्वारैंटाइन अवधि पूरी कर चुके श्रमिकों की जांच रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर ही उन्हें घर जाने दिया जायेगा। ऐसे सभी श्रमिकों को घर में भी अगले 14 दिनों तक होम क्वारेंटाइन में रहने का शपथ पत्र भी भरना होगा। कलेक्टर ने इस संबंध में निर्देश जारी किये हैं। 14 दिन के बाद क्वारैंटाइन अवधि पूरा करने के बाद छोड़े गये सभी श्रमिकों की निगरानी संबंधित क्षेत्र के सचिव, रोजगार सहायक, मितानीन-एक्टिव सर्विलेंस टीम के माध्यम से की जायेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इस क्वारैंटाइन सेंटर में कोरोना संक्रमित मिले हैं, लोग अंदर ना जा सकें, इसलिए कोरबा के प्रशासन ने इस तरह से बैरिकेडिंग करवाई है।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/korba-coronavirus-news-updates-43-new-patients-found-in-last-24-hours-in-chhattisgarh-korba-total-number-of-covid-19-positive-cases-rise-to-97-127380739.html

Post a Comment

और नया पुराने