शिक्षकों के 14580 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूरी, कब देंगे नियुक्ति

भाजपा ने सरकार से अपने वादे पूरे न करने की वजह पूछी हैं। पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने सीएम भूपेश बघेल को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने सीएम से सवाल किया कि आखिर क्यों प्रदेश में 14580 पदों पर शिक्षकों की भर्ती नहीं हो सकी है।
डॉ. सिंह ने बघेल से कहा कि पिछले साल 9 मार्च को नियमित शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। इसमें व्याख्याता, शिक्षक, सहायक शिक्षक, व्यायाम शिक्षक व व प्रयोगशालाओं के सहायक शिक्षक भी शामिल हैं। इन पदों के लिए चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई थी। इसके नतीजे भी जारी हो चुके हैं। इसके सत्यापन की प्रक्रिया 5-6 महीनों से चल रही है जो अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इससे चयनित युवा बेरोजगार युवा प्रताड़ित महसूस कर रहे हैं। पत्र की कापी स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम को भी भेजी है। इधर जोगी कांग्रेस के अध्यक्ष अमित अजीत जोगी ने भी राज्य सरकार से शीघ्र नियुक्ति की मांग की है। जोगी ने कहा कि राज्य सरकार ने मार्च 2019 में सिर्फ 14,580 पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था। लगभग डेढ़ साल हो गए हैं लेकिन आज तक एक भी युवा को पदस्थापना नहीं मिली है। यहां तक कि परीक्षा के बाद दस्तावेज सत्यापन के बाद की प्रक्रिया जैसे पात्र-अपात्र लिस्ट और दावा-आपत्ति तिथि भी जारी नहीं हुई है। कोरोना की वजह से आयी मंदी के समय में बेरोजगारों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/process-of-recruitment-of-14580-posts-of-teachers-completed-when-will-appoint-127421772.html

Post a Comment

और नया पुराने