- शहर में छोटे-बड़े 600 होटल्स और रेस्तरां हैं।
- सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक लिए जा रहे हैं ऑर्डर
डिलीवरी के दौरान अपना रहे थ्री स्टेप सेफ्टी
1. थर्मल स्क्रीनिंग से डिलीवरी बाॅय का टेम्प्रेचर कर रहे चेक
2. होटल स्टाफ हैंड सैनेटाइज करने के बाद दे रहे पार्सल
3. कस्टमर को हाथ में पार्सल देने के बजाय घर के बाहर के एरिया में रख रहे फूड पैकेज
होटल सेलिब्रेशन, समय-सुबह 11: 00 बजे
फेस शील्ड, कैप और ग्लव्स पहनकर खाना बना रहे शेफ, पैकिंग भी इसी तरह
फेसशील्ड, कैप और ग्लव्स पहने शेफ अपने असिस्टेंट के साथ किचन में पहुंच गए। सब्जियाें काे सैनिटाइज करने की प्राेसेस शुरू की गई। इतने में स्टाफ पनीर चिली का ऑर्डर बताने पहुंचा, ये ऑर्डर शीनू तिरपुरे ने दिया था। वे डिश रेडी कर ही रहे थे कि अचानक अलार्म बजा और काम बीच में राेककर सभी ने हैंड सैनिटाइज कर लिए। हाेटल ने हर 20 मिनट में हैंड सैनिटाइज के लिए अलर्ट करने अलार्म सेट कर रखा है। डिश रेडी हाेते ही उसकी डबल पैकिंग की गई। डिलीवरी बाॅय का टेम्प्रेचर चेक करने और हैंड सैनिटाइज करने के बाद पैकेट दे दिया। डिलीवरी बाॅय ने शीनू के घर पहुंचकर उन्हें पार्सल दिया।
होटल मैरियट, समय-दाेपहर 12: 00 बजे
75 डिग्री टेम्प्रेचर में डिश की पैकिंग, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद डिलीवरी बाॅय को दे रहे पार्सल
राेहित श्रीवास ने शाही पनीर, चना मसाला, नान और फ्राइड राइस का ऑर्डर दिया। किचन में माैजूद तीन शेफ तक ऑर्डर पहुंचाया गया। कुछ स्टाफ क्लाेरीन बेस्ड टैबलेट सूमा टैब से सब्जियां सैनिटाइज करते दिखे। शेफ ने लगभग 30 मिनट में डिश रेडी कर ली। 75 डिग्री टेम्प्रेचर में इसे पैक किया गया। बॉक्स पर एक लेवल चिपकाया गया, जिस पर लिखा था फूड 2 घंटे के भीतर फिनिश करें। पैक्ड डिश काे एक और पेपर बैग में डालकर, उस पर टेप लगाकर सील पैक कर दिया गया। थर्मल स्क्रीनिंग से डिलीवरी बाॅय का टेम्प्रेचर चेक करने और हैंड सैनेटाइज के बाद उसे फूड पैकेट दिया गया।
बरती जा रही हैं ये सावधानियां
- सब्जियों को पहले तीन बार वॉश किया जा रहा है। पहले नल के पानी से नॉर्मल वॉश, फिर स्टील टब में डालकर वाॅश और आखिर में टब में पानी डालकर सुमा टैब मिलाकर साफ करते हैं। इस टब में सब्जियाें काे 10 मिनट तक पानी में डुबाकर रखा जाता है।
- सुमा टैब क्लाेरीन बेस्ड सैनिटाइजिंग टैबलेट हाेती है। इससे सब्जी और सलाद सैनिटाइज कर सकते हैं। फूड प्रिपरेशन के लिए यूज किए जाने वाले इक्विपमेंट और सरफेस काे भी इससे सैनिटाइज कर सकते हैं।
- ग्रॉसरी और ज्यादातर वेजीटेबल होटल के बाहरी हिस्से में बनाए गए रूम में 24 घंटे के लिए क्वारेंटाइन करने के बाद यूज कर रहे हैं।
- किचन में 20 मिनट का अलार्म बजते ही शेफ और उनके हेल्पर काे हैंड वॉश करना अनिवार्य है।
- बड़े हाेटल्स जाेमैटाे और स्विगी के साथ ही कस्टमर्स से डायरेक्ट ऑर्डर ले रहे हैं। हाेटल की कार से होम डिलीवरी करा रहे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/chefs-doing-handwash-every-20-minutes-at-the-hotel-as-soon-as-the-alarm-rings-sanitizing-vegetables-with-clarinet-tablets-127401230.html
एक टिप्पणी भेजें