एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी ने शुरू किया इनक्यूबेशन सेंटर, यूनीक बिजनेस आइडिया है तो देंगे 25 लाख की ग्रांट

यंग आंत्रप्रेन्याेर्स के लिए अच्छी खबर है। इनाेवेटिव बिजनेस आइडियाज काे बढ़ावा देने के मकसद से इंदिरा गांधी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में इनक्यूबेशन सेंटर शुरू किया गया है। इसका नाम रखा गया है ‘रफ्तार एग्रीबिजनेस इन्क्यूबेटर’ (आर-एबीआई)। युवाओंकाे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इंटरनेट ऑफ थिंग्स जैसी टेक्नाेलाॅजी से कृषि क्षेत्र में बड़े बदलाव लाने और यूनीक आइडियाज पर काम करने के लिए माेटिवेट करने के लिए इसकी शुरुआत की गई है। इसके तहत स्टार्टअप शुरू करने और उसे आगे बढ़ाने के लिए 5 लाख से 25 लाख रुपए तक की ग्रांट दी जाएगी। सेंटर के सीईओ डॉ. हुलास पाठक ने बताया कि इनक्यूबेशन सेंटर्स से जुड़ने के लिए रजिस्ट्रेशन प्राेसेस शुरू कर दी गई है।
सलेक्ट हाेने पर मिलेगा ये सब

  • आइडिया को बिजनेस मॉडल के रूप में डेवलप किया जाएगा।
  • टेक्निकल और बिजनेस मेंटरिंग की जाएगी।
  • आंत्रप्रेन्याेर्स काे 2 महीने ट्रेनिंग देंगे। हर महीने 10 हजार रुपए स्टाइपेंड दी जाएगी।
  • काे-वर्किंग स्पेस देंगे। इंफ्रास्ट्रक्चर सपोर्ट दिया जाएगा।
  • निवेशकाें से मिलवाया जाएगा।

6 हजार स्क्वेयर फीट में बनेगा सेंटर

  • इनक्यूबेशन सेंटर के संचालन की जिम्मेदारी डिपाटर्मेंट ऑफ एग्री बिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट डिपार्टमेंट काे साैंपी गई है।
  • डायरेक्ट्रेट ऑफ रिसर्च सर्विस की बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर 6 हजार स्क्वेयर फीट में बने हाॅल में सेंटर डेवलप किया जा रहा है।
  • बिल्डिंग पहले से बनी हुई है। स्टार्टअप्स की जरूरताें के अनुसार यहां इंटीरियर डेकाेरेशन कर काे-वर्किंग स्पेस बनाया जाएगा। लैब, मीटिंग रूम, इंटरनेट सहित हर जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

रजिस्ट्रेशन 10 तक, जानिए काैन कर सकता है आवेदन

  • देश का काई भी व्यक्ति जिसके पास एग्रीकल्चर से संबंधित काेई भी यूनीक बिजनेस आइडिया है, वाे इनक्यूबेशन सेंटर में रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कर सकता है।
  • ये जरूरी नहीं कि खेती करने वाले ही ग्रांट के लिए आवेदन करें। किसी भी सेक्टर का कोई भी आंत्रप्रेन्याेर जाे अपने आइडिया से कृषि या कृषि उत्पादाें काे नेक्स्ट लेवल पर ले जा सकते हैं वाे भी आवेदन कर सकते हैं।
  • ग्रांट उन्हीं काे दी जाएगी, जाे अपना बिजनेस छत्तीसगढ़ में स्थापित करेगा।
  • रजिस्ट्रेशन के लिए यंग आंत्रप्रेन्योर्स 10 जून तक वेबसाइट igkvrabi.com पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं।
  • अधिक जानकारी के लिए इनक्यूबेशन सेंटर के डॉ. अर्चित नायक से 7987257716 पर संपर्क भी कर सकते हैं।

स्कीम के तहत इन दो कैटेगिरी में सलेक्ट किए जाएंगे स्टार्टअप
अभिनव योजना : ऐसे आंत्रप्रेन्याेर्स जिनके पास एग्रीकल्चर से संबंधित अच्छा बिजनेस आइडिया है, जिन्हाेंने अपने प्राेडक्ट या आइडिया का प्राेटाेटाइप भी तैयार कर लिया है वाे इस कैटेगिरी में आवेदन कर सकते हैं। इसके तहत आंत्रप्रेन्याेर्स काे अपना प्राेडक्ट बनाने और स्टार्टअप शुरू करने 5 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी। आइडिया संवारने और कमियाें काे दूर करने के लिए आंत्रप्रेन्याेर्स काे दाे महीने की ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
उद्भव योजना : ऐसे आंत्रप्रेन्याेर्स जाे कृषि या कृषि उत्पादाें से संबंधित अच्छे बिजनेस आइडिया पर काम शुरू कर चुके हैं, जिनका प्राेडक्ट पूरी तरह तैयार है, वाे इस कैटेगिरी में आवेदन कर सकते हैं। ऐसे आंत्रप्रेन्याेर्स काे बिजनेस ग्राेथ और बेहतर संचालन के लिए25 लाख रुपए की ग्रांट दी जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर में बना रहे सेंटर


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/agricultural-university-starts-incubation-center-if-unique-business-idea-will-give-25-lakh-grant-127383541.html

Post a Comment

और नया पुराने