छुरिया से 5 किमी दूर बम्हनी रोड पर मंगलवार काे बड़ा सड़क हादसा हुआ। इसमें एक ही परिवार के दो दामाद (साढू भाई) की जलकर मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रुप से घायल है। इसमें एक 17 साल के लड़के को रायपुर रेफर किया गया है। बाइक और माजदा की भिड़ंत के बाद पेट्रोल से भरे कैन के ब्लास्ट होने के बाद ये हादसा हुआहै। दौलत साहू और दिनेश साहू छुरिया पेट्रोल पंप से 35 लीटर पेट्रोल खरीदकर ससुराल लौट रहे थे।
दो दामादों की मौत, शाेक की लहर
नरोत्तम साहू के छोटे बेटे की शादी सोमवार को ही पूरी हुई। शादी के चलते पूरे परिवार में खुशी का माहौल था, साहू परिवार के दोनों दामाद अपने पूरे परिवार के साथ शादी में मौजूद थे। लेकिन दूसरे दिन ही ऐसा हादसा हो गया। इसके बाद पूरे परिवार में मातम छा गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है। दोनों शव का पीएम करा परिजनों को सौंप दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/rajnandgaon/news/explosion-after-collision-with-brother-in-law-brother-in-law-was-going-to-his-in-laws-house-with-35-liters-of-petrol-in-cain-both-died-127416501.html
एक टिप्पणी भेजें