शहर के राधास्वामी सत्संग ब्यास (आध्यात्मिक आश्रम) में हुए हादसे में 3 साल के बच्चे की जान चली गई। घटना तेलीबांधा थाना इलाके के आनंद नगर में हुई। आश्रम के खुले बोर चेंबर बच्चा गिर गया। करीब 4 फिट गहरा यह चेंबर पानी से भरा था। इसमें डूबने की वजह से बच्चा बेसुध हो गया। अस्पताल ले जाने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी है। बच्चे का नाम विहान जोतवानी था।
तेलीबांधा थाना प्रभारी मोहसिन खान ने बताया कि श्याम नगर गली नंबर 3 में प्रकाश जोतवानी का परिवार रहता है। प्रकाश अपने बेटे विहान और परिजन के साथ राधास्वामी सत्संग ब्यास कैंपस में सेवा करने के लिए गया था। बेटा विहान पास ही खेल रहा था। उसके अचानक गायब होने पर परिवार ने उसे ढूंढा। चेंबर में जाकर देखा तो विहान पानी में डूबा हुआ था। चूंकि शाम 5 बजे के बाद की घटना है, इसलिए बालक का पोस्ट मार्टम नहीं हो सका है। अन्य प्रक्रिया मंगलवार को की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/3-year-old-child-dies-in-radha-swami-satsang-beas-ashram-of-raipur-raipur-police-telibandha-raipur-radha-swami-ashram-127412413.html
एक टिप्पणी भेजें