नगर में कोरोना ने दस्तक दे दी है। नगर में दो क्वारेंटाइन सेंटर में 13 और झूलकदम में एक कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में मिलने के बाद से ही लोग काफी दहशत में हैं।नगर के तीन अलग-अलग जगहों में 14 कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है। जिनमें से 13 प्रवासी मजदूर है जो क्वारेंटाइन सेंटर में थे वही एक कोरोना संक्रमित अपने घर पर ही आइसोलेशन में था। ज्ञात हो कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में 10 कोरोना पॉजिटिव और एम एल जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल में 3 कोरोना पॉजिटिव और वार्ड क्रमांक 16 झूल कदम में 1 कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
एसडीएम सक्ती डॉ सुभाष सिंह राज ने बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल, एमएल जैन स्कूल, झूलकदम के आसपास के एरिया को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। झूलकदम में किराए के घर में रहने वाला व्यक्ति जो होम क्वारेंटाइन में रह रहा था वह अपने साथ उत्तर प्रदेश से तीन लोगों को स्वयं के वाहन से आया था और लगभग 8 से 9 जून को सक्ती पहुंचा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार झूलकदम में मिले कोरोना संक्रमित व्यक्ति को पार्षद और मोहल्लेवासियों के आपत्ति के बाद क्वारेंटाइन सेंटर ले जाया गया था।
चूंकि उक्त संक्रमित व्यक्ति स्वयं के वाहन से आया था और सेंटर में भी जगह नही होने के कारण उसे होम आइसोलेशन की अनुमति उसके निवेदन में दे दी गई थी। साथ ही उक्त व्यक्ति का तत्काल जांच कर रिपोर्ट के लिए आगे भेज दिया गया था। 20 जून को सभी के रिपोर्ट के साथ जब इसकी रिपोर्ट भी आई जिसमे कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। वही अब उक्त व्यक्ति का लोगों के साथ मिलना जुलना भी खंगाला जा रहा है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/janjgeer/news/came-with-3-people-from-up-was-in-home-isolation-found-positive-if-contact-history-127434711.html
एक टिप्पणी भेजें