जिले में पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इस साल जून माह में अब तक जिले की औसत वर्षा के मुकाबले बहुत अधिक बारिश हो चुकी है। जिले की पिछले 10 सालों की इस अवधि की औसत वर्षा 137.5 मिमी है। जबकि इस साल अभी तक 215 मिमी बारिश हो चुकी है। जो औसत वर्षा के मुकाबले 160 प्रतिशत यानी लगभग डेढ़ गुना है। पिछले साल जिले में अब तक मात्र 74.2 मिमी बारिश हुई थी। इस हिसाब से पिछले साल की तुलना में जिले में अब तक लगभग 300 प्रतिशत यानी तीन गुना बारिश हो चुकी है।
21 जून रविवार रात 8.30 बजे से बारिश शुरू हुई जो दूसरे दिन सोमवार 22 जून रात 8 बजे तक जारी रही। बारिश की वजह से शहर की सड़कों पर पानी भर गया। कलेक्टोरेट परिसर में भी पानी भरने से आवागमन में परेशानी हुई। लोक निर्माण विभाग कर्मशाला में भी पानी भर गया। लगातार बारिश से शहर के दूधनदी में जलस्तर बढ़ता जा रहा है। पुराना बस स्टैंड के पास बने स्टॉपडेम लेवल तक पानी पहुंच चुका है।
सड़क चौड़ीकरण काम प्रभावित : शहर में सीमेंट सड़क निर्माण के साथ चौड़ीकरण काम चल रहा है। ऊपर नीचे मार्ग में चौड़ीकरण करने 20 जून की शाम पैलेस की बाऊंड्रीवाल तोड़ दी गई थी लेकिन लगातार बारिश की वजह से काम फिलहाल बंद है।
गांवों में कहीं 12 तो कहीं 16 घंटे बंद रही बिजली
ग्राम ठेलकाबोड़, कोकपुर, खमडोढग़ी, लालमाटवाड़ा, मालगांव में बिजली बंद रही। रविवार रात से यहां बंद रही बिजली दूसरे दिन दोपहर 2.30 बजे आई। रविवार रात 8 बजे से ग्राम सिंगारभाठ, आतुरगांव, कुलगांव, मर्दापोटी में भी बिजली बंद हो गई थी जो सोमवार सुबह 9 बजे आई।
तहसील-बारिश (मिमी में)
अंतागढ़ -268.4
पखांजूर-240.3
चारामा -235.7
दुर्गूकोंदल -206.7
कांकेर -195.8
नरहरपुर -194.3
भानुप्रतापपुर -166.4
औसत -215.4
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/one-and-a-half-times-the-average-rainfall-has-been-3-times-than-last-year-127435979.html
एक टिप्पणी भेजें