नगर सुरक्षा समिति द्वारा गत छह दिनाें के दाैरान काेराेना संक्रमण से बचाव व इम्युनिटी बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का वितरण किया गया। इस दाैरान तीन हजार से ज्यादा स्थानीय, आसपास के रहवासी व आवाजाही करने वाले लाेग लाभान्वित हुए।
समिति के थाना संयोजक श्याम परमार पैरालीगल वालंटियर के मार्गदर्शन में पिछले छह दिनों से समिति के सदस्यों व तहसील विधिक सेवा समिति के वालंटियराें द्वारा रखे गए इस आयुर्वेदिक औषधि काढ़ा सेवन शिविर का समापन शनिवार को हुआ।
शिविर में राेज 500 से अधिक नागरिकों व दुकानदारों ने होटल व्यवसायियों ने आम लाेगाें ने काढ़े का सेवन किया। इस दाैरान संक्रमण से बचाव के चलते साेशल डिस्टेंसिंग, गलब्ज, सैनिटाइजर व मास्क का उपयोग कर काढ़े का वितरण किया गया। लोगों को काढ़ा पिलाने के साथ-साथ उन्हें समझाइश भी दी कि जहां तक हाे सके वे अपने घरों में ही रहकर सुबह-शाम गर्म पानी का सेवन करें व आयुर्वेदिक औषधि काढ़ा उपलब्ध होने पर दिन में कम से कम तीन से चार बार आयुर्वेदिक औषधीय काढ़े का सेवन अवश्य करें।
शिविर समापन में तहसील विधिक सेवा समिति महू के स्टेनो दीपक नेमा व नायक नाजिर दयाराम राजपूत उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पीएलवी परमार, एनआरएस सदस्य असलम समेजा, यशकांत मालवीय, अनिकेत यादव, आदित्य मालवीय, मनोज सिंगारे, अंतरसिंह, प्रकाश गिनावा व नगर सुरक्षा समिति सदस्य व पैरा लीगल वालंटियर शुभम धारविया, नूरा औसारी, सीमा कटारे, अर्चना अंसारी इन सभी का सराहनीय सहयाेग रहा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/manpur/news/completion-of-camp-of-municipal-safety-committee-more-than-3-thousand-will-bring-decoction-127459278.html
एक टिप्पणी भेजें