400 से ज्यादा यात्री फ्लाइट से रोजाना आ रहे रायपुर, लेकिन जाने वाले सिर्फ आधे ही

देशभर में घरेलू उड़ान शुरू होने के बाद दूसरे शहरों से रायपुर आने वाले यात्रियों की संख्या हर दिन बढ़ रही है। दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद से हर दिन 400 से ज्यादा यात्री रायपुर आ रहे हैं, लेकिन रायपुर से इन्हीं शहरों के लिए रोज 200 यात्री भी उड़ान नहीं भर रहे हैं। लॉकडाउन के पहले आम दिनों में एक दिन में करीब 3500 यात्री रायपुर एयरपोर्ट से आना-जाना करते थे, लेकिन अभी एक हफ्ते में 3838 यात्री रायपुर आए और 2056 यात्री यहां से दूसरे शहरों में गए।
अभी एक हफ्ते में केवल 33 उड़ानें ही कंप्लीट हो पाई। दिनों के अनुसार इन शहरों से रोजाना चार से पांच फ्लाइट रायपुर में लैंड कर रही हैं। सबसे ज्यादा यात्री दिल्ली से आना-जाना कर रहे हैं। एयरपोर्ट में जांच के दौरान यात्रियों में कोरोना के किसी भी तरह के लक्षण नहीं मिलते हैं तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। इसके अलावा जो लोग जरूरी काम से आ रहे हैं और तुरंत बाद वापसी कर रहे हैं तो उन्हें भी उड़ान भरने की अनुमति दी जा रही है।
बीमार पिता को देखने आई और दो महीने तक फंसी रही : करीब 2 महीने से रायपुर में फंसी एक महिला को एयरपोर्ट डायरेक्टर की मदद से जापान जाना मुमकिन हुआ। लॉकडाउन के दौरान विशेष अनुमति पर जापान ने एक फ्लाइट दिल्ली से टोक्यो चलाने की अनुमति दी। यह फ्लाइट 30 मई को दिल्ली से टोक्यो उड़ान भरती, लेकिन इस महिला के पास रायपुर से दिल्ली जाने का टिकट नहीं था। ऑनलाइन में दिल्ली से टोक्यो जाने वाली फ्लाइट की बुकिंग हो गई, लेकिन रायपुर से दिल्ली की फ्लाइट की टिकट नहीं मिली। परेशान महिला प्रगति पटनायक ने कई कोशिशें की, लेकिन मदद नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने रात में 29 मई को ही रात 10 बजे एयरपोर्ट डायरेक्टर राकेश सहाय को फोन किया। परिचित का परिवार नहीं होने के बावजूद उन्होंने उनका कॉल रिसीव किया और एयर इंडिया के अफसरों से बात कर उनकी टिकट का इंतजाम किया। तय समय में टिकट मिलने की वजह से वे दिल्ली पहुंच पाई और वहां से टोक्यो की उड़ान भरी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
More than 400 passengers are coming daily from Raipur, but only half go


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/more-than-400-passengers-are-coming-daily-from-raipur-but-only-half-go-127364982.html

Post a Comment

और नया पुराने