420 किलो गांजा जब्त, ट्रक ड्राइवर बोला- ओडिशा से ले जा रहा प्याज, इसी पर हुआ शक

महासमुंद पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई में अब तक की सबसे बड़ी सफलता मिली है। जिले की सिंघोड़ा पुलिस ने बॉर्डर में 4.20 क्विंटल गांजा जब्त किया है। ओडिशा सीमा पर ट्रक रोककर गाड़ी में सवार 2 युवकों से पूछताछ की गई तो उन्होंने ओडिशा से प्याज एमपी ले जाने की बात कही। इस पर पुलिस टीम को शक हुआ कि जिले से गुजरने वाली प्याज की ट्रकें महाराष्ट्र से ओडिशा जाती है, यह पहली बार है कि ओडिशा से प्याज एमपी भेजा जा रहा है। पुलिस ने तत्काल गाड़ी को अनलोड कराया। इस दौरान प्याज की बोरियों के नीचे 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला।
पुलिस ने दो अन्य मामलों में भी 40 किलो और 10 किलो गांजा जब्त किया है। इस तरह महासमुंद पुलिस ने शुक्रवार को 8 आरोपियों को 4.70 क्विंटल गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की कीमत 47 लाख रुपए है। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20(ख) के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने इस सप्ताह गांजा तस्करी के खिलाफ कुल 5 प्रकरण में कार्रवाई की है। शनिवार को पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मुखबीर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप रवाना की जा रही है। इसी के आधार पर सीमावर्ती थानों को अलर्ट कर नाकेबंदी की गई थी। इसी दौरान ओडिशा की ओर से वाहन क्रमांक सीजी 07 सीए 6918 आती दिखी, जिसे रोककर पूछताछ की गई। गाड़ी में सवार दो लोगों ने अपना नाम सुमोद अहिरवार (24) निवासी खाजेरा जिला सागर और विष्णु प्रसाद पटेल (31) निवासी पडरिया एमपी निवासी बताया। पूछताछ के दौरान युवकों ने बताया कि वे ओडिशा से प्याज लेकर एमपी जा रहे हैं।
टीम ने जब गाड़ी की जांच की तो उसमें प्याज की बोरियां लदी हुई थी। पुलिस ने शक पर तत्काल गाड़ी को अनलोड कराया। इस दौरान प्याज की बोरियों के नीचे 14 बोरियों में गांजा भरा हुआ मिला। इसके बाद दोनों युवकों ने बताया कि वे ओडिशा से गांजा लेकर एमपी जा रहे थे।

कार्रवाई में इनका रहा योगदान
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर के मार्गदर्शन में एएसपी मेघा टेंभुरकर व एसडीओपी विकास पाटले के निर्देश पर सरायपाली थाना प्रभारी मल्लिका बेनर्जी, सिंघोड़ा थाना प्रभारी चंद्रकांत साहू, साइबर सेल प्रभारी संजय सिंह राजपूत, एएसआई विकास शर्मा, मिनेश ध्रुव, सरोज बारिक, प्रशांत सागर, शोभा वर्मा, चितरंजन प्रधान, सुशांत बेहरा, रमाकांत त्रिपाठी, छत्तर दास पाटिल, गुलोचन वर्मा, नीरज सावड़े, दिनेश, जायसवाल, संजय ध्रुव, हेमंत नायक, संदीप भोई, शुभम पाण्डेय, छत्रपाल सिन्हा ने गांजा तस्करों को पकड़ने में सफलता पाई।
लॉक ओपन, निकल रही खेप
एसपी ने बताया कि देशभर के अधिकांश हिस्सों में ओडिशा राज्य से गांजा की सप्लाई होती है। महासमुंद (छत्तीसगढ़) के रास्ते दिल्ली, पंजाब, यूपी, एमपी, महाराष्ट्र गांजे की खेप भेजी जाती है। पिछले तीन महीने के लॉकडाउन के कारण गांजा कारोबारियों के काम ठप पड़े थे। अब देशभर में राज्यों की सीमाएं खोल दी गई है। यही कारण है कि रोजाना बड़ी मात्रा में गांजा की खेप देशभर के अलग-अलग राज्यों में भेजी जा रही है। लॉक ओपन होने के साथ ही हमने जिले के सीमावर्ती थानों को विशेष अलर्ट कर दिया है, ताकि गांजा की तस्करी पर लगाम लगाया जा सके।

कार की डिक्की में चेंबर बनाकर कररहे थे गांजा तस्करी, 4 युवक पकड़े गए
इसी तरह सरायपाली पुलिस ने एनएच 53 में बैतारी मोड़ में ओडिशा की ओर से आ रही कार क्रमांक ओआर 02 बीके 7786 से 40 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस ने बरिगुड़ा ओडिशा सेबक मलिक, रविंदर दीप, विनोद मलिक और करेंद्र मलिक को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही सरायपाली पुलिस ने एक बाइक क्रमांक एमपी 20 एमडब्ल्यू 9832 से 11 किलो गांजा जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ओडिशा में 5 से 7 हजार रुपए किलो में बिक रहा गांजा
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन महीने बाद लॉकओपन होने से ओडिशा में गांजा की मांग बढ़ी है। वहां 5 से 7 हजार रुपए प्रति किलो की दर से गांजा बेचा जा रहा है। छत्तीसगढ़ में इसे 10 से 12 हजार रुपए प्रति किलो के दर से बेचा जाता है। यही गांजा दिल्ली, एपमी, यूपी समेत दूसरे राज्यों में 25 से 30 हजार प्रति किलो की दर से बेची जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर, उनसे जब्त गांजा और वाहन।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/mahasamund/news/420-kg-of-hemp-seized-truck-driver-said-onion-carrying-from-odisha-doubt-on-this-127454098.html

Post a Comment

और नया पुराने