6 साल से लिव इन में रहे फिर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने पकड़कर जेल भेजा

छह वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही युवती ने शादी से इनकार करने और युवक के शादीशुदा होने पर कोतरा रोड थाने में दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। युवक से युवती की मुलाकात एक प्राइवेट कंपनी में काम करने के दौरान हुई। इसी बीच उसने फिजियोथेरेपिस्ट का काम और डिग्री दिलाने की बात कर उसे झांसे में लिया था।
युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है। कोरबा निवासी युवती ने कोतरा रोड थाने में सिंघनपुर भूपदेवपुर निवासी ओमप्रकाश महंत के खिलाफ शादी का झांसा देकर छह वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। युवती का आरोप है कि शहर की एक प्राइवेट कंपनी के गेस्ट हाउस में काम करने के दौरान उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। युवक ने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताया और उसे फिजियोथेरेपी की ट्रेनिंग देने की बात कही और युवती को अपने साथ रायगढ़ स्थित मकान में ले आया। यहीं पर उसे अपने साथ रख कर उसे कुछ दिनों तक फिजियोथेरेपी का काम सिखाया।

इसके बाद शादी करने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। युवती का आरोप है कि शादी की बात कहने और काम सिखाने से उसे उसके ऊपर काफी विश्वास हुआ और वह दोनों पिछले छह वर्ष से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। वर्ष 2018 में उसने शादी का दबाव बनाना शुरू किया तो युवक नौकरी लग जाने की बात कह शादी के लिए टालमटोल करता रहा। इसी बीच उसे पता चला की वह शादीशुदा और उसके बच्चे भी हैं। इस बात पर वह पिछले वर्ष से उससे दूरी बनाने लगा। परेशान होकर युवती ने कोतरा रोड थाने में अपराध दर्ज कराया है। थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि ओमप्रकाश के खिलाफ 376 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/news/after-6-years-living-in-the-live-inn-then-the-girl-accused-of-rape-the-police-caught-and-sent-to-jail-127434670.html

Post a Comment

और नया पुराने