छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बुधवार देर रात नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहनों में आग लगा दी। इसके चलते 6 वाहन जल गए। घटनानक्सल प्रभावित क्षेत्र कूकानार की है। यहां पहली बार सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार सुबहतक पुलिस नहीं पहुंची। ठेकेदार भी डर से नहीं आया है। बताया जा रहा है कि बिना सुरक्षा व्यवस्था के सड़क निर्माण कार्य चल रहा था।
8-10 हथियारबंद नक्सली पहुंचे, निर्माण कार्य बंद करने की धमकी दी
कूकानार क्षेत्र में कुन्ना गांव से धनीकुर्ता तक सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। आजादी के बाद यहां पहली बार सड़क बन रही है। इसे दंतेवाड़ा का ठेकेदार जगदीश राठौर बनवा रहा है। बुधवार देर रात 8-10 हथियारबंद नक्सली पहुंच गए। उन्होंने चालक और ऑपरेटर से मोबाइल छीन लिए। इसके बाद सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आग लगा दी। सड़क निर्माण बंद करने की धमकी दी।
आगजनी में 3 डंपर, दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन जल गई।घटनास्थल से करीब 4 किमी दूर आरपीएफ का भी कैंप है। इलाका एक ओर नदी और घने जंगल से घिरा है। पुलिस को भी नदी पार कर यहां पहुंचना पड़ेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/naxals-set-road-construction-vehicles-on-fire-in-dantewada-chhattisgarh-127445515.html
एक टिप्पणी भेजें