देश में दिनोंदिन बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच छत्तीसगढ़ के लिए यह राहत भरी खबर है कि यहां पड़ोसी राज्यों की तुलना में पेट्रोल और डीजल की कीमतें सबसे कम है। यहां मध्यप्रदेश से 9.07 रुपए सस्ता पेट्रोल और 9.61 रुपए सस्ता डीजल मिल रहा है।
छत्तीसगढ़ में जहां पेट्रोल 78.70 रुपए लीटर है। वहीं, मध्यप्रदेश में 87.77, उत्तरप्रदेश में 80.56, ओडिशा में 80.71, झारखंड में 80.05, तेलंगाना में 82.96 और महाराष्ट्र में 87.21 प्रति लीटर है। इसी तरह डीजल की बात करें तो छत्तीसगढ़ में 77.94 रुपए लीटर है, जबकि पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश में 87.55, उत्तरप्रदेश में 80.70, ओडिशा में 80.49, झारखंड में 80.05, तेलंगाना में 78.36 और महाराष्ट्र में 78.23 रुपए प्रति लीटर है। राज्य के कई पेट्रोल पंपों में सबसे कम कीमत पर यहां से खरीदें पेट्रोल-डीजल के बैनर भी लगाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/petrol-907-and-diesel-rs-961-cheaper-than-neighboring-state-of-madhya-pradesh-in-chhattisgarh-127450997.html
एक टिप्पणी भेजें