रायपुर कस्बे से 2 किमी दूर कोटा-इंदौर हाईवे पर नंदपुरा गांव के पास रविवार दोपहर 3:30 बजे स्पार्किंग से वैन में आग लग गई, जिससे गाड़ी जलकर खाक हो गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।
हिम्मतगढ़ निवासी बंशी राठौर उसकी गाड़ी की सर्विस कराने के लिए रायपुर आया था। अपने गांव लौटते समय पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवाकर आगे बढ़ा तो अचानक स्पार्किंग होने से वैन में आग लग गई। इसका पता चलने पर उसने कर्मचारियों को बुलाया, तब तक उसमें काफी आग लग चुकी थी।
फिलिंग स्टेशन के कर्मचारियों व ग्रामीणों की सतर्कता से जलती हुई वैन को ट्रैक्टर से खींचकर फिलिंग स्टेशनसे दूर ले गए। इसके चलते आधे घंटे तक कोटा-इंदौर हाईवे पर यातायात बाधित रहा। गनीमत यह रही कि वैन के सिलेंडर में विस्फोट नहीं हुआ। वैन पूरी जलकर राख हो गई। एएसआई अर्जुन सिंह ने बताया कि एहतियात के तौर पर दोनों साइडों का यातायात रोका गया। लोगों ने सूझबूझ व तत्परता दिखाई, नहीं तो पेट्रोल पंप पर बड़ा हादसा हो सकता था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/vans-burnt-to-ashes-from-sparking-driver-narrowly-escaped-127435010.html
एक टिप्पणी भेजें