सरिया के जंगलों से हो रही पेड़ों की कटाई रेंजर ने कहा- लगातार हो रही है कार्रवाई

एक ओर पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई तरह की मुहिम चलायी जा रही है। वहीं सरिया प्रखंड के कई क्षेत्रों में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई कर जंगलों को खत्म कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। जबकि वन विभाग के अधिकारी चुप्पी साध रखे हैं। प्रखंड क्षेत्र के चौधरीडीह, बागोडीह, चन्द्रमारणी, कैलाटांड़, मंदरामो, कोयरीडीह, परसिया, अमनारी आदि क्षेत्र के जंगलों से सखुआ व एकसिया जैसे पेड़ों की कटाई हो रही है।

और पेडों की यह कटाई वन सुरक्षा कर्मी के रहते काटे जा रहे हैं। विदित हो कि ग्रामीण क्षेत्रों में वन विभाग द्वारा वन सुरक्षा समिति भी गठित की गयी है। इसके अलावा वन क्षेत्र में 10 वनरक्षी भी हैं। बावजूद इसके पेड़ों का कटाव कर वनों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर विभाग द्वारा कैसी सुरक्षा समिति गठन की गयी है, जिससे वनों का कटाव हो रहा है। इस संबंध में पत्रकारों ने जब व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से वन क्षेत्र पदाधिकारी अभय सिन्हा से सवाल किया तो वे लिखते हैं कि ये सरिया है, और यहां के लोग रावण के वंशज हैं यहां की लेडिज को कोई मोह माया नहीं है। फ्यूचर की कोई चिन्ता नहीं। लाख बार समझाने और मीटिंग करने के बाद भी वे लोग जंगल जाती हैं वे लगातार कार्रवाई कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/sariya/news/ranger-harvesting-trees-from-the-forests-of-sariya-said-continuous-action-is-being-taken-127383814.html

Post a Comment

और नया पुराने