छत्तीसगढ़ के कांकेर में शनिवार सुबह करीब 4 बजे एक बीएसएफ जवान ने आत्महत्या कर ली। नक्सली सर्चिंग से लौटने के दौरान उसने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी है।घटना बीएसएफ कैंप से महज 50 मीटर दूर हुई है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। घटना की पुष्टि पुलिस अधीक्षक एमआर अहिरे ने की है।
जानकारी के मुताबिक, सोनीपत हरियाणा निवासी सुरेश कुमार बीएसएफ की 157 बटालियन में हेडकांस्टेबल पदस्थ था। उसकी ड्यूटी पंखाजुर स्थित संगम कैंप में थी। यहां से जवान नक्सली सर्चिंग पर निकले थे। वहां से लौटने के दौरान सुबह करीब 4 बजे गोली चलने की आवाज आई। इस पर कैंप से जवान भागकर मौके पर पहुंचे तो सुरेश का शव पड़ा था।
इसके बाद अधिकारियों को सूचना दी गई। घटना कैंप से महज 50 मीटर की दूरी पर हुई है। उसके शव को उठाकर कैंप में लाया गया। वहीं सड़क पर खून पड़ा होने के कारण उस पर मिट्टी और रेत डाल दी गई है। जवान के आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
पहले तो पता ही नहीं चला कि गोली कहां से आई
सुबह-सुबह अंधेरा होने के कारण अचानक गोली की आवाज से जवान सचेत हो गए। मौके पर भागकर गए तो हेडकांस्टेबल सुरेश कुमार का शव पड़ा था। पहले तो किसी के समझ में ही नहीं अाया कि गोली कहां से चली। शव के पास किसी को भी जाने नहीं दिया जा रहा था। कैंप से महज 17 किमी दूर नक्सली इलाका शुरू हो जाता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/bsf-jawan-shot-himself-with-his-official-rifle-in-chhattisgarh-kanker-127380615.html
एक टिप्पणी भेजें