पीढ़ापाल रोड पुल का डायवर्सन बहा, सिंगारभाट में पलटा ऑटो

ग्राम पीढ़ापाल मार्ग में चौड़ीकरण तथा पुल निर्माण काम चल रहा है। निर्माणाधीन पुल के पास बना डायवर्सन तेज बारिश में बह गया। सोमवार को शहर के सिंगारभाट में भी पानी भरने से ऑटो एक गड्डे में जाकर पलट गई। इसके अलावा कोकपुर मार्ग में बन रहे पुल के डायवर्सन में पानी भरने से एक जेसीबी फंस गई। इसके साथ ही यहां राइस मिल की एक ट्रक भी पलट गया।
ठेलकाबोड़ के पास बन रहे पुल का डायवर्सन 22 जून को दोपहर 3 बजे बह गया। डायवर्सन बहने से आवागमन करने वाले बाइक चालकों को परेशानी हुई जबकि चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद ही हो गया। बहे डायवर्सन के बावजूद नदी पार करने के दौरान कुछ बाइक चालक गिर भी गए। ठेलकाबोड़ के सुरेश गोस्वामी ने कहा कि लगातार बारिश से और खेत से होकर आने वाले पानी से डायवर्सन में गड्ढा हो गया है। लोक निर्माण विभाग को शीघ्र सुधार करना चाहिए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Diversion of generation road bridge shed, auto reflex at Singarbhat


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/kanker/news/diversion-of-generation-road-bridge-shed-auto-reflex-at-singarbhat-127435990.html

Post a Comment

और नया पुराने