साय करेंगे जिलों की वर्चुअल बैठकें, वीडियो कांफ्रेंसिंग से रायशुमारी, फिर बनाएंगे नई टीम

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय कोरोना की वजह से सभी जिलों का दौरा नहीं कर पाएंगे, इसलिए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के जिलाध्यक्ष व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इस दौरान वे नई कार्यसमिति और 11 बचे हुए जिलों में जिलाध्यक्ष के लिए रायशुमारी करेंगे। इसके बाद नई टीम का ऐलान करेंगे। साय अपनी टीम में तेजतर्रार व आक्रामक छवि के नए चेहरों को शामिल करेंगे। साय के मुताबिक वे वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर जल्द से जल्द नई टीम का ऐलान करेंगे।
छत्तीसगढ़ भाजपा की कमान संभालने के बाद साय लगातार बड़े नेताओं व कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह से उनकी रविवार को लंबी चर्चा हुई। इसके बाद सोमवार को पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह व पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह से भी लंबी बातचीत हुई है। इन मुलाकातों में साय जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं का फीडबैक लेने के साथ वरिष्ठ नेताओं से भी रायशुमारी कर रहे हैं।

संपर्क अभियान में बड़ी परीक्षा
फिलहाल पार्टी का सबसे बड़ा फोकस संपर्क अभियान है। मोदी 2.0 के पहले साल की उपलब्धियां बताने के लिए 25 लाख परिवारों से सीधा संपर्क करना है। इस दौरान पीएम मोदी का पत्र देकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां भी बताएंगे। साय पर इस अभियान को सफल बनाने की चुनौती है, जबकि वे जिलों में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर भी नजर रख रहे हैं, जिससे एक्टिव लोगों की पहचान की जा सके। पूर्व के अनुभव के आधार पर भी साय निष्ठावान कार्यकर्ताओं की तलाश कर रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Virtual meetings of districts will be done, video conferencing will be conducted, again to form new team


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/virtual-meetings-of-districts-will-be-done-video-conferencing-will-be-conducted-again-to-form-new-team-127390723.html

Post a Comment

और नया पुराने