मानसून के पहले राजधानी में जर्जर भवनों की सूची तैयार कर ली गई है। अब इन सभी भवनों के बाहर नोटिस चस्पा की जा रही है। नोटिस के माध्यम से मकान में रहने वाले लोगों को चेतावनी भी दी गई है कि वे जान की सुरक्षा के लिए भवनों को खाली कर दें। निगम प्रशासन की ओर से हालांकि हर साल मानसून के पहले जर्जर भवनों की सूची तैयार कर नोटिस चस्पा की जाती है, लेकिन अब तक किसी भी भवन मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस वजह से राजधानी में जर्जर भवनों की संख्या कम नहीं हो रही है।
शहर की घनी आबादी में कई मकान जर्जर हो चुके हैं। देखने से ही उनकी स्थिति का पता चल जाता है। बार बार नोटिस के बावजूद उन मकानों मेंरहने वाले कोई दूसरा उपाय नहीं कर रहे हैं। दूसरी ओर मानसून में शहर में पानी न भरें इसलिए निगम कमिश्नर सौरभ कुमार ने सभी आठ जोन कमिश्नरों से कहा है कि वे सुनिश्चित करें कि कहीं भी नालों या नालियों से ओवरफ्लो न हो। नाले-नालियों की सफाई नियमित रूप से होती रहे, जिससे नालों का पानी कॉलोनियों या सड़कों पर न आए। मानसून में हर तरह की प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए जोनवाइजकंट्रोल रूम भी तैयार कर लिए गए हैं। इनका प्रभारी जोन कमिश्नरोंको बनाया गया है। अफसरों का दावा है कि इस तरह के कंट्रोलरूम हफ्ते में सातों दिन काम करेंगे, ताकि इमरजेंसी में किसी भी वार्ड के लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/list-of-dilapidated-buildings-of-the-capital-ready-before-monsoon-127397653.html
एक टिप्पणी भेजें