राज्य शासन के द्वारा जारी गाईड लाईन के अनुसार अब रायगढ़ में मॉल शुरू करने की तैयारी है। इसे लेकर कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ शहर के ग्रैण्ड मॉल के भूतल पर स्थित 9 दुकानें और गैलेक्सी मॉल के ग्राउंड फ्लोर की 13 दुकानें शुरू की जा सकेंगी। यह सभी दुकानें बाहर की तरफ से खुलती हैं। मॉल की अन्य दुकानें बंद रहेंगी। जिन दुकानों को छूट दी गई उन्हें भी पिछले दरवाजे को सील रखना होगा।
दुकानदारों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वह सोशल डिस्टेंसिंग/ फिजीकल डिस्टेसिंग का पालन करते हुए फेस मॉस्क लगाएं। ग्राहक को बिना मॉस्क धारण किये दुकान के अंदर प्रवेश न करने दिया जाए। दुकान के बाहर सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के गोल घेरे का निशान बनाया जाये। दुकान में एक समय में दो से ज्यादा व्यक्तियों को इकट्ठा न होने दिया जाए। प्रत्येक दुकान संचालकों को ग्राहकों का नाम पता, मोबाइल नंबर लिख कर रखना होगा। लापरवाही की सूरत में कार्रवाई की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/raigarh-prepares-to-start-malls-ground-floor-shops-will-start-raigarh-collector-mall-in-raigarh-127415744.html
एक टिप्पणी भेजें