सरगुजा में एक के बाद एक तीन हाथियों की मौतों से सरकार में हलचल बढ़ गई है। शुक्रवार को सीएम बघेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर चर्चा हुई। बैठक में हुए निर्णय के मुताबिक वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने बताया है कि तीन हाथियों की मौत के मामले की जांच का फैसला किया गया है। इसके लिए सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक केसी बेवर्ता की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है। कमेटी एक माह में रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगी।
उन्होंने बताया कि जांच कमेटी में वन्य प्राणी विशेषज्ञ डॉ. आरपी मिश्रा, वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉ. वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. देवा देवांगन को और एपीसीसीएफ वन्य प्राणी को सदस्य सचिव बनाया गया है। यह जांच कमेटी हाथियों की मृत्यु के कारण एवं परिस्थितियां, क्या किसी स्तर पर कोई चूक हुई है यदि हां तो उत्तरदायित्व, क्या इस घटना को रोका जा सकता था सहित अन्य कोई ऐसा बिन्दु जिसे जांच दल जांच के दौरान आवश्यक समझे और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए और क्या उपाए किए जाने चाहिए पर अपनी रिपोर्ट देगी।
इधर जांच से पहले प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर वन मंत्री ने कहा किपोस्ट मार्टम का काम पूरा हो चुका है। तीनों हाथियों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है। एक हाथी की मृत्यु हृदयाघात, दूसरे हाथी की टाक्सीसिटी और तीसरे हाथी की इन्फेक्शन के कारण मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि इस मामले को वन विभाग ने पूरी गंभीरता से लिया है। पीसीसीएफ अतुल शुक्ला समेत सभी बड़े अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/first-elephant-died-from-heart-attack-second-from-toxicity-third-from-infection-127404641.html
एक टिप्पणी भेजें