शहर के गितांजली नगर में पुलिस और आम लोगों के बीच तनाव बढ़ गया है। पुलिस पर लोगों ने पथराव किया। अब मौके पर जवानों की तादाद बढ़ाई गई है। महिला पुलिस कर्मी भी पहुंची है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें पकड़ा जा रहा है, जो लोग पुलिस पर पथराव की घटना में शामिल थे।
दरअसल शनिवार को पूरा विवाद मकान खाली करने को लेकर शुरू हुआ। सुबह पुलिस गितांजली नगर में बने अटल आवास योजना के मकानों में गई। यहां अवैध तरीके से रह रहे लोगों से मकान खाली करने को कहा गया। इसी बात पर लोगों और पुलिस के बीच विवाद हुआ। अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगर निगम और पुलिस के लोगों को चोटें भी आईं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/occupied-atal-residence-in-bilaspur-people-threw-stones-at-police-bilaspur-police-gitanjali-nagar-bilaspur-corona-bilaspur-chhattisgarh-127380696.html
एक टिप्पणी भेजें