बस्तर की बोधघाट सिंचाई परियोजना के सर्वेक्षण और विस्तृत प्रोजेक्ट तैयार करने का जिम्मा केंद्रीय एजेंसी वेबकास्ट को दिया है। यह भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना है। सीएम भूपेश बघेल भी अगले दो-तीन दिनों में परियोजना की अब तक हुए कार्यों की समीक्षा करेंगे। इसमें परियोजना के लिए अलग सर्किल की स्थापना के साथ-साथ चीफ इंजीनियर की पदस्थापना भी कर सकते हैं। राज्य सरकार के प्रयासों से केन्द्रीय जल आयोग ने बोधघाट परियोजना के लिए प्री फिजिबिलिटी रिपोर्ट (प्रारंभिक साध्यता प्रतिवेदन) को अपनी सहमति दे दी है। आयोग की सहमति के बाद परियोजना के सर्वेक्षण और विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने का काम शुरू हो गया है। सर्वे और डीपीआर के लिए सरकार ने बजट में 50 करोड़ रुपए भी मंजूर कर दिए हैं। विभागीय सूत्रों के मुताबिक बोधघाट परियोजना के लिए पर्यावरण स्वीकृति को लेकर कार्रवाई की जा रही है। पहले डुबान क्षेत्र में आने वाले वनों के एवज में क्षतिपूर्ति के रूप में वनीकरण की योजना थी। उस समय करीब 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में वनीकरण हो चुका है। बावजूद इसके परियोजना रोक दी गई थी। इंद्रावती नदी पर बनने वाली यह दंतेवाड़ा के ग्राम बारसुर से लगभग 8 किलोमीटर और जगदलपुर जिला मुख्यालय से सौ किलोमीटर की दूरी पर है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 22 हजार 653 करोड़ रुपए है। इससे लगभग 3 लाख 66 हजार 580 हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है। बोधघाट परियोजना से बस्तर संभाग के दंतेवाड़ा, सुकमा और बीजापुर जिले में सिंचाई होगी।
राम वन गमनपथ का प्लान तैयार, 137 करोड़ खर्च होंगे
लोक निर्माण और पर्यटन विभाग ने राम वन गमन पथ की निर्माण का कॉन्सेप्ट प्लान तैयार कर लिया है। प्रदेश के 9 स्थलों को जोड़ने वाली इस योजना पर 137 करोड़ 45 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके मुताबिक 2260 किमी लंबे इस पर्यटन पथ में 748 किमी एनएच है। कार्य योजना में 706 किमी राज्य मार्ग और 395 किमी मुख्य जिला मार्ग में से 121 किमी एडीबी ,123 किमी राज्य सड़क निमग, 243 किमी सड़क पीएमजीएसवाई और 45 किमी सड़क वन विभाग बनाएगा है। हालांकि पूरे एनएच में मरम्मत की जरूरत नहीं है। विभाग के मंत्री साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन स्थलों को केन्द्र की स्वदेश दर्शन योजना के तहत अधोसंरचनाएं विकसित करने का प्रावधान है। राज्य शासन ने 2019-20 में 5 करोड़ और चालू वित्तीय वर्ष 2020-21 में 10 करोड़ रुपए का बजट में दिया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/central-agency-webcast-tasked-to-make-dpr-of-bodhghat-project-127425189.html
एक टिप्पणी भेजें