हाथियों और इंसानों के बीच संघर्ष अब खुलकर दिख रहा है। संघर्ष के दौरान ही प्यारे दल के दो हाथियों ने सूरजपुर जिले के प्रतापपुर इलाके के दरहोरा गांव में एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक 3 साथियों के साथ हाथियों के दल को खदेड़ने गया था। ग्रामीणों का कहना है कि इस बार हाथियों ने जिस तरह युवकों को दौड़ाया है। वैसा पहले कभी नहीं हुआ है।
रविवार सुबह लोगों काे खेत में युवक का कीचड़ में सना शव मिला। खेत में दलदल होने के कारण युवक दौड़ नहीं पाया। बताया जा रहा है कि दरहोरा के असनापारा में प्यारे हाथी का दल शनिवार शाम से ही भ्रमण कर रहा था। वाइल्ड लाइफ के सीएफ शाम को वहां से लौटे थे। इसी दौरान लोग हाथियों को भगाने आग जलाकर शोर मचा रहे थे। इसी बीच 18 वर्षीय राजकुमार तीन साथियों के साथ हाथियों को खदेड़ने गया। जब वे लोग वापस आ रहे थे। इसी दौरान उन लोगों को दो हाथियों ने दौड़ाया था। इसमें राजकुमार को कुचलकर मारडाला। जबकि 3 साथियों ने करीब एक किमी भागकर जान बचाई।
भयभीत ग्रामीण बोले- हाथियों ने इस बार जिस तरह युवकों को दौड़ाया, पहले कभी ऐसा नहीं देखा, इलाके में खतरा बढ़ा
अफसर जंगल में हाथियोंकी करा रहे हैं ट्रैकिंग
प्यारे दल के इन हाथियों की वाइल्ड लाइफ के अफसर ट्रैकिंग करवा रहे हैं। इस काम में तैमोर पिंघला अभ्यारण्य में बनाये गए एलिफेंट सेंटर के महावतों द्वारा प्रशिक्षित युवकों की ड्यूटी लगाई गई है। बता दें कि दल की तीन हथिनी की मौत के बाद दल के हाथी आक्रामक हो गए हैं। दल में हाथियों के दो बच्चे भी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जिस तरह हाथियों ने युवकों को दौड़ाया वैसे पहले कभी नहीं दौड़ाया था।
मैनपाट में हाथी ने सूंड से ग्रामीण को फेंका, फारेस्टर बचे
मैनपाट में हाथी ने एक आदमी को सूंड में उठाकर फेंका तो वह झाड़ी में जा गिरा। हाथी पांच मिनट तक उसे खोजने के बाद जंगल में चले गए। जब हाथी ने हमला किया। तब फारेस्टर वीरेंद्र सिंह महज 50 मीटर पर थे। उन्होंने भी किसी तरह सतर्कता से जान बचाई। इस दौरान अन्य वनकर्मी लोगों को सायरन बजाकर और लाउड स्पीकर से घर के बाहर हाथी होने का अलाउंस कर सतर्क कर रहे थे।
घायल को मेडिकल काॅलेज अम्बिकापुर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि नर्मदापुर के एक मुहल्ले में गौतमी दल के 3 हाथी रात में बस्ती तक पहुंच गए। इसके बाद पहुंचा वन अमला लोगों को अलर्ट कर रहा था।
इसी समय यादव घर से बाहर निकला और घर के बाहर रोशनी करने आग जलाने जा रहा था। इसी दौरान पीछे से हाथी पहुंचा और उसे सूंड से पकड़ने की कोशिश की, लेकिन सही पकड़ नहीं होने के कारण उसे फेंक दिया। इससे वह सेन्धुवार की झाड़ी में जा गिरा।हाथी ने उसे कुचलने के लिए तलाश किया, लेकिन अंधेरा में झाड़ी में छिपाने की वजह से हाथी आगे बढ़ गया। यादव को अम्बिकापुर मेडिकल काॅलेज ले जाया गया है।
गौतमी दल धरमजयगढ़ इलाके में घूम रहा
गौतमी दल के 14 हाथी धरमजयगढ़ वन मंडल में घूम रहे हैं। वह अक्सर जंगल ने निकलकर बस्ती में आ जाते हैं। जहां रात में हाथियों ने केला की खेती को नुकसान पहुंचाया है। हाथियों के आतंक से पूरा इलाका थर्राया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/ambikapur/news/cute-party-dodged-by-the-death-of-three-elephants-ran-villagers-crushed-one-127411032.html
एक टिप्पणी भेजें