लगातार पेट्रोल और डीजल के दामों मेंजारी बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को एक बार फिर कांग्रेसी सड़क पर उतर आए। इसको लेकर प्रदेशभर के अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया गया। रायपुर में जहां कांग्रेस नेताओं ने रस्से से ट्रक खींचा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को साइकिल गिफ्ट करने के लिए निकले। वहीं, लोरमी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाल कर प्रदर्शन किया।
रायपुर: बूढ़ातालाब पर दिया धरना, रमन सिंह पर भी साधा निशाना
बूढ़ा तालाब के पास एकत्र हुए कांग्रेसियों ने केंद्र की मोदी सरकार के साथ पूर्व रमन सिंह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस नेताओं ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र की नीतियों की आलोचना की। वहीं, रमन सिंह को लेकर कहा कि खुद राज्य संभाल नहीं पाए और हम पर आरोप लगा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़े दामों के विरोध में रमन सिंह को साइकिल भेंट करने की बात कही। विधायक विकास उपाध्याय ने रस्से से बांधकर ट्रक खींचा।
पीसीसी चीफ मोहन मरकाम ने साइकिल चलाकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा किकेंद्र की मोदी सरकार लगातार इस देश के लोगों की जेब में डाका डाल रही है।6 वर्षों से आम जनता को महंगाई की मार झेलने पड़ रही है। इसलिए साइकिल और बैलगाड़ी निकाल कर विरोध जता रहे हैं।पीएम मोदी से सीमाएं भी नहीं संभल रही हैं। अगर उनसे सत्ता नहीं संभल रही है, तो वो इस्तीफा दें।
बिलासपुर: मंच पर बैठने को लेकर भिड़ गए कांग्रेस नेता
बिलासपुर में नेहरू चौक पर सभा, धरना और प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए कांग्रेस नेता आपस में ही भिड़ गए। सभा शुरू होने से पहले ही मंच पर बैठने को लेकर विधायक रश्मि ठाकुर के पति आशीष सिंह ठाकुर और जिलाध्यक्ष विजय केसरवानी के बीच विवाद हो गया। मंच पर जगह कम होने और सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जिलाध्यक्ष ने लोगोंसे मंच से नीचे बैठने के लिए कहा। इस पर आशीष सिंह के साथ उनका विवाद शुरू हो गया।
मुंगेली : राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
मुंगेली के लोरमी में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकाली। मुंगेली जिला मुख्यालय तक निकाली गई साइकिल यात्रा में बड़ी संख्या मेंकार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। इस दौरान नेताओं ने कहा कि खेती-किसानी के दिनों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल औरडीजल की वृद्धि कर दी है। इसके चलते किसानों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान राष्ट्रपति के नाम कलेक्टर को एक ज्ञापन भी सौंपा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/petrol-diesel-price-hike-raipur-protest-today-updates-chhattisgarh-congress-on-former-chief-minister-raman-singh-127459490.html
एक टिप्पणी भेजें