प्रदेश की सरकार अब लोगों से आदतें बदलने को कह रही है। जैसे-जैसे अनलॉक की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है राज्य के शहरो में भीड़ और कोरोन संक्रमण दोनों बढ़ रहा है। इस वजह से अब सरकार का ध्यान हर व्यक्ति के व्यवहार को बदलने की तरफ है। कोशिश यह समझाने की हो रही है कि लोग अपनी आदतें ऐसे बदलें जिससे वो खुद को इस संक्रमण से बचा सकें। इसे लेकर एक वीडियो संदेश स्वास्थ्य विभाग की सचिव निहारिक बारिक सिंह ने ट्वीटर पर शेयर किया है।
स्वास्थ्य विभाग का आदतें बदलने के मुद्दे पर ट्विट
एम्स ने शुरू की ओपीडी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रायपुर में कुछ वक्त के लिए ओपीडी को बंद कर दिया गया था। इसे शनिवार से शुरू कर दिया गया है। निदेशक डॉ. नितिन एम. नागरकर ने बताया कि एम्स ने सुबह नौ से दोपहर 1.30 बजे तक ओपीडी शुरू करने पर फैसला लिया है। पहले चरण में ब्रॉड स्पेशियल्टी विभाग के लिए प्रतिदिन 30 रोगियों को परामर्श दिया जाएगा जिनमें 20 नियमित रोगी और 10 नए रोगी होंगे। सुपर स्पेशियल्टी विभागों के लिए रोगियों की संख्या 15 होगी जिसमें 10 नियमित और पांच नए रोगी शामिल होंगे। ओपीडी में पहली बार जांच के लिए आने वाले रोगियों को https://ift.tt/3806wQ1 के जरिए से ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। इसके साथ ही ओआरएस एप के माध्यम से भी रजिस्ट्रेशन करवाया जा सकेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना
शनिवार शाम तक की स्थिति में जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में नए कोरोना संक्रमितों की जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है। जानकारी के मुताबिक 57 मरीज नए मिले थे। अब संकुल संक्रमितों की संख्या 2602 हो गई है, इनमें एक्टिव केस 652 हैं । शनिवार को 52 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। प्रदेश में अब तक 1937 कोरोना संक्रमितों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है। राज्य में अब तक 13 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/coronavirus-in-india-raipur-coronavirus-cases-virus-cases-in-chhattisgarh-covid-19-cases-corona-virus-cases-in-chhattisgarh-coronavirus-update-in-chhattisgarh-coronavirus-chhattisgarh-coronavirus-outbreak-in-chhattisgarh-127455981.html
एक टिप्पणी भेजें