उसलापुर में आसमां सिटी के पास गाड़ी के इंतजार में मां का हाथ पकड़कर खड़ी मासूम को तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी सिविल लाइन थाने में कार खड़ी कर भाग निकला। तिफरा इंद्रपुरी निवासी इंद्रपुरी निवासी ईश्वर कश्यप अपनी पत्नी और तीन साल की बेटी पूजा के साथ रिश्तेदार के घर जरहागांव गया था। वहां से एक पिकअप से बिलासपुर पहुंचे। आसमां सिटी के पास पिकअप खराब हो गई। गाड़ी रुकी तो तीनों पिकअप के पीछे खड़े हो गए। तीनों दूसरी गाड़ी के इंतजार में खड़े थे। दोपहर 12.30 तखतपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने पूजा को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह जमीन से उछलकर 10 फटी दूर जा गिरी और गंभीर हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक ने भागने का प्रयास किया, पर भीड़ ने रोक लिया और बच्ची को उसी कार से सिम्स भेजा। रास्ते में उसकी मौत हो गई। सिम्स में जांच के बाद डॉक्टर ने पुष्टि की। सकरी पुलिस सिम्स पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया।
मां-पिता भी बचे बाल-बाल
घटना के समय पूजा अपनी मां का हाथ पकड़कर खड़ी थी। कार की टक्कर से यह छूट गया और वह छिटककर दूर जा गिरी। पूजा के साथ मां व पिता इस हादसे में बाल-बाल बच गए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/news/the-girl-collided-with-the-girl-waiting-for-the-car-holding-her-mothers-hand-died-127454450.html
एक टिप्पणी भेजें