पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शनिवार को युवा मोर्चा की वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के बाद नरेंद्र मोदी ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिनके आह्वान पर देश एकजुट हुआ। पूर्व मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में किसानों को अंतर की राशि चार किस्तों में देने की बात हो रही है। यह किसानों के अधिकारों पर डाका डालने जैसा है।
किसानों को अंतर की राशि एक किस्त में एक साथ दी जानी चाहिए। कांग्रेस सरकार किसानों से अन्याय कर रही है। क्वारेंटाइन सेंटर की बदहाली का आलम यह है कि कई लोगों की मौत हो चुकी है। अग्रवाल ने कहा कि वर्चुअल रैली के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियों को पहुंचाने के साथ-साथ कांग्रेस सरकार की विफलताओं के बारे में भी जनता को बताया है।
एक साल में सपना साकार होते देखा : सोनी
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि मोदी 2.0 के पहले साल में ही हमने उन सपनों को साकार होते देखा, जिसका नारा बचपन से लगाया करते थे। जहां बलिदान हुए मुखर्जी वह कश्मीर हमारा है। धारा 370 हटाकर पीएम मोदी ने सपने को साकार कर दिया। ट्रिपल तलाक, नागरिकता संशोधन कानून लाकर वंचितों को अधिकार दिलाने का काम किया है। देश ने देखा है कि बीजेपी से पहले की सरकारों पर हजारों करोड़ों के घाेटाले के आरोप लगते रहे हैं, लेकिन आज पीएम मोदी के नेतृत्व में ईमानदार और देश की सेवा करने वाली सरकार है।
प्रवक्ता श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि केंद्र सरकार ने बीते एक वर्ष में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन्हें निश्चित ही इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज किया जाएगा। इस दौरान पूर्व विधायक नंदे साहू, जिलाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव, संजू नारायण सिंह, उमेश घाेरमोड़े, राजेश पांडेय, अमित मैशेरी आदि मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/count-the-failures-of-the-state-with-the-achievements-of-the-center-brijmohan-127408536.html
एक टिप्पणी भेजें