लालबाग पुलिस ने पांच साल से फरार दो स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी ठिकाना बदल-बदलकर छिप रहे थे। जिन्हें मुखबीर की सूचना के बाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
लालबाग प्रभारी डीएसपी मयंक रण सिंह ने बताया कि ग्राम टेमरी निवासी मेघदास उर्फ गोलू पर मारपीट के दो अलग-अलग मामले दर्ज थे। इसके बाद से वह फरार हो गया था, कोर्ट ने गोलू के खिलाफ तीन स्थायी वारंट जारी किया था। पुलिस को सूचना मिली कि वह गांव के बगीचे में घूम रहा है, जिसे घेराबंदी कर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसी तरह मोहारा मदनपुर निवासी छत्रपाल साहू के खिलाफ आबकारी एक्ट का मामला दर्ज है। छत्रपाल साहू भी पांचसाल से फरार था, जिसे गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली है। दोनों वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/two-permanent-warrantees-absconding-for-five-years-under-siege-127386755.html
एक टिप्पणी भेजें