प्रदेशसरकार के आदेश के बाद शुक्रवार की सुबह शहर के शॉपिंग मॉल में थोड़ी हलचल देखने को मिली। रायपुर शहर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में सुबह लोग नहीं पहुंचे। मॉल प्रबंधन सैनिटाइजेशन के काम में जुटा दिखा। बताया गया कि रविवार तक लगभग सभी शॉप खुलेंगी। तब थोड़ी रौनक मॉल की बढ़ेगी लोग भी पहुंचेंगे। फिल्हाल मॉल में बंद दुकानों में सैनिटाइजेशन का काम किया जा रहा है। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित मॉल में 95 फिसदी दुकानें बंद हैं। इन्हें भी आगामी सप्ताह में खोला जाएगा।
भिलाई के मॉल में पूजा
भिलाई के मॉल में शुक्रवार की सुबह पूजा की गई। जुनवानी स्थित ट्रेजर आईलैंड मॉल को शुरू किया गया। सभी दुकान संचालक सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखकर मॉल की लॉबी में जमा हुए। एक साथ सभी पूजा की। करीब तीन महिने बाद शुरू हुए मॉल में शुक्रवार को लोग नजर नहीं आए। मॉल प्रबंधन ने सैनिटाइजेशन और टेंपरेचर स्कैन के बंदोबस्त मॉल के एंट्रेंस पर कर रखे हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/shopping-mall-open-today-in-raipur-bhilailockdown-unlock-10-news-updates-127449255.html
एक टिप्पणी भेजें