इंद्रावती गार्डन और जिम का मेयर ने किया उद्घाटन

पंडित रविशंकर शुक्ला वार्ड में मंगलवार को महापौर एजाज ढेबर ने इंद्रावती गार्डन में रंग रोगन और नए जिम का उद्घाटन किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य आकाश तिवारी ने बताया कि लोगों को स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन अपने शरीर को 40 मिनट एक्सरसाइज करना चाहिए। यही सोच के साथ इंद्रावती गार्डन में आेपन जिम बनवाया है, जिससे लोग स्वस्थ रहें। महापौर ढेबर और विधायक जुनेजा ने कहा कि सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए सभी अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं। इस दौरान पीयूष डागा, आशीष झा, सादिक जिलानी, गिरीश मेहता, राकेश जैन, रूपेश जैन, कुमुद जैन, अरविंद गुप्ता आदि उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Mayor of Indravati Garden and Gym inaugurated


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/mayor-of-indravati-garden-and-gym-inaugurated-127394102.html

Post a Comment

और नया पुराने