दूसरे राज्य से साइबर अपराधियों को पकड़ने में मदद करेगा केंद्र

दूसरे राज्यों के साइबर ठगों को पकड़ने में अब केंद्र सरकार मदद करेगी। केंद्रीय गृह विभाग ने इसके लिए इंडियन साइबर क्राइम को-ऑर्डिनेशन सेंटर बनाया है। छत्तीसगढ़ में किसी भी तरह के साइबर अपराधी का लोकेशन दूसरे राज्य में मिलने पर अब केंद्र सरकार संबंधित राज्य के साथ समन्वय की भूमिका निभाएगी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कई बार छोटी सी राशि के लिए भी शिकायत आती है, जिसकी जांच के बाद आरोपी का किसी दूसरे राज्य में लोकेशन मिलता है। छोटी राशि के कारण दूसरे राज्य गंभीरता से नहीं लेते। टीम भेजने में खर्च भी ज्यादा आता है।

साइबर थाने की ओपनिंग जल्द
पुलिस मुख्यालय में राज्य का आधुनिक साइबर थाना जल्द ही तैयार हो जाएगा और इसकी ओपनिंग होगी। इसके लिए अंतिम प्रक्रिया चल रही है। थाने में आधुनिक उपकरण लगाए गए हैं, जिससे साइबर अपराधों के मामले में तेजी से जांच हो सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/center-will-help-in-catching-cyber-criminals-from-other-state-127411003.html

Post a Comment

और नया पुराने