कोरोना संक्रमित निकला जशपुर में पकड़ा गया रेप का आरोपी, पुलिसकर्मियों का भी कराया गया टेस्ट

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला है। पुलिस ने उसे गुरुवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद अस्पताल में मेडिकल कराया गया तो रैपिड टेस्ट में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कुनकुरी थाने के पूरे स्टाफ का टेस्ट कराया गया है।

फरसाबहार बनगांव निवासी संजय भगत के खिलाफ एक युवती ने मार्च में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही आरोपी फरार था। लॉकडाउन में ढील मिलने के बाद आरोपी संजय अपने घर पहुंचा। इसकी जानकारी पुलिस को लगी तो गुरुवार रात उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट आई निगेटिव, थाने को कराया सैनिटाइज
बताया जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस उसे मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल में ले गई। वहां रैपिड जांच में संजय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थानेदार सहित सभी 24 पुलिसकर्मियों को रैपिड टेस्ट कराया गया। हालांकि उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। पूरे थाने को भी सैनिटाइज कराया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुलिस स्टेशन कुनकुरी , जशपुर


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/ashpur-coronavirus-news-updates-accused-from-chhattisgarh-found-test-positive-for-covid-19-127425903.html

Post a Comment

और नया पुराने