इंग्लिश मीडियम स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी, संविदा से भरे जाएंगे पद

नए शिक्षा सत्र में राज्य में 40 इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होंगे। इन स्कूलों में नियमित शिक्षकों की भर्ती नहीं होगी। संविदा के आधार पर पद भरे जाएंगे। कुछ जिलों में इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। अफसरों का कहना है कि नए इंग्लिश मीडियम स्कूलों का संचालन सोसाइटी करेगी। हर स्कूल के लिए एक सोसाइटी बनी है।उसकी देखरेख में ही संविदा पर भर्ती होगी। प्रतिनियुक्ति पर नियमित टीचर इन स्कूलों में सेवाएं दे सकते हैं।
यह स्कूल भी सरकारी हैं। लेकिन इनकी संचालन अन्य सरकारी स्कूलों से अलग होगा। इनके संचालन के लिए नियमावली तैयार की गई है। नए सत्र की पढ़ाई केे लिए स्कूलों में तैयारियां शुरू हो चुकी है। कक्षा पहली से लेकर बारहवीं तक की पढ़ाई यहां होगी। कुछ स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। राज्य में कुल 40 नए इंग्लिश मीडियम स्कूल शुरू होंगे। इसमें तीन रायपुर में हैं। तीनों स्कूल नगर निगम के स्कूल हैं, जैसे आरडी. तिवारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा रायपुर, बीपी. पुजारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजातालाब और शहीद स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फाफाडीह। अफसरों का कहना है कि इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए राज्य में उन स्कूलों का चयन
किया गया जहां छात्रों की संख्या कम है। आने वाले बरसों में कुछ अन्य स्कूूल भी इसी पैटर्न पर शुरू होंगे।

सीबीएसई पैटर्न पर होंगे स्कूल : शिक्षा विभाग के अफसरों का कहना है कि नए इंग्लिश मीडियम स्कूल सीबीएसई पैटर्न पर होंगे। इसके अनुसार ही पढ़ाई होगी। दाखिले के लिए स्कूल अपने स्तर पर प्रक्रिया शुरू करेंगे। कुछ स्कूलों ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। अगले महीने तक यहां प्रवेश होगा। अफसरों का कहना है कि कोरोना वायरस की वजह से अभी यह कहना मुश्किल है कि यहां पढ़ाई कब शुरू होगी। लेकिन, यह जरूर है कि दाखिले की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ऑनलाइन क्लासेस शुरू कर दी जाएगी।

पहले से चल रहे 153इंग्लिश मीडियम स्कूल
तीन साल पहले राज्य में करीब 153 अंग्रेजी मीडियम स्कूल शुरू किए गए। इन स्कूलों में पहली से आठवीं तक की पढ़ाई हो रही है। इन स्कूलों का संचालन शिक्षा विभाग से हो रहा है। रायपुर में इन इंग्लिश मीडियम स्कूलों की संख्या सात है। यहां अभी शिक्षकों की कमी है। पिछले साल शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई। यह प्रक्रिया अंतिम दौर में है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ महीनों में पुराने इंग्लिश मीडियम स्कूलों को नए शिक्षक मिल जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
There will be no recruitment of regular teachers in English medium schools, the posts will be filled by contract


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/there-will-be-no-recruitment-of-regular-teachers-in-english-medium-schools-the-posts-will-be-filled-by-contract-127421831.html

Post a Comment

और नया पुराने