गुढ़ियारी के कृष्णानगर में कार से हुए दर्दनाक हादसे में 8 साल के बच्चे की जान चली गई। जिस कार से हादसा हुआ, वह बच्चे के परिवार की ही है। कार में कुछ सामान रखा था, जिसे निकालने बच्चे की मां पहुंची। उसने कार में चाबी लगी देखी तो निकालने लगी, लेकिन धोखे से कार स्टार्ट हो गई। गियर में रहने की वजह से कार उछलकर आगे बढ़ी और सामने खेल रहे 8 साल के अनुराग ध्रुववंशी को रौंदकर आगे रुक गई। चोटों से बच्चा लहूलुहान हुआ तो मां भी बेसुध हो गई। अनुराग को अस्पताल लाया गया, लेकिन डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में बच्चे की मौत से मां अचेत है और उसे निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस पता लगा रही है कि कार में चाबी परिवार के किस सदस्य ने छोड़ी थी। परिजन अभी कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं हैं। चूंकि हादसा मां के हाथ से हुआ है, इसलिए गुढ़ियारी पुलिस ने उसके खिलाफ बेटे की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।हालांकि पुलिस भी इस मामले में गिरफ्तारी की स्थिति में नहीं है, क्योंकि बच्चे की मां अस्पताल में है और पिता ही हालत भी खराब है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/the-car-started-from-the-mother-while-removing-the-key-crushed-the-innocent-son-127414537.html
एक टिप्पणी भेजें