ऑटोमेशन से घर को बना रहे कोविड सेफ और स्मार्ट लाइट, फैन और एसी सेंसर-वॉइस से कर रहे ऑन-ऑफ

कोराेना संक्रमण से बचने होम ऑटोमेशन डिमांड में, वाई-फाई की मदद से होम अप्लाइंसेस मोबाइल से ही कर रहे ऑपरेट, घर में लगवा रहे ऐसे स्मार्ट टैप जो बॉडी टेम्प्रेचर फील कर हो जाते हैं ऑन। कोरोना संक्रमण के बाद हमारी लाइफस्टाइल में कई बड़े बदलाव आए हैं। लोग घर के उन सामानों को भी छूने से परहेज कर रहे हैं, जिन्हें हम रोज न जाने कितनी बार टच करते हैं। स्मार्ट होम का ट्रेंड शहर में नया नहीं है लेकिन अब कोविड-19 के दौर में इसकी डिमांड बढ़ गई है। होम ऑटोमेशन में टच फ्री अप्लाइंसेस की डिमांड बढ़ रही है। अब टचलेस टैप, हैंड फ्लाइंग फ्लश, लाइट्स, टचलेस डोर, इलेक्ट्रिक अप्लाइंसेस, कर्टन्स, डोरबेल, फैन अब छूने के बजाय इंसान की आवाज से बंद और चालू हो रहे हैं। लोग अपने घर के ऐसे कई सामान सेंसर और वॉइस कंट्रोल्ड बेस्ड तैयार करा रहे हैं।

वाॅइस से कंट्रोल होती है डायनिंग एिरया की लाइट
इंटीरियर डिजाइनर प्रशांत सोनी ने अपने घर में डायनिंग और लिविंग एरिया को होम ऑटोमेशन की मदद से पूरी तरह स्मार्ट बना दिया है। जिस सोसाइटी में वे रहते हैं, वहां कई लोग कोरोना के खतरे को देखते हुए होम ऑटोमेशन करा रहे हैं। उन्होंने बताया, लॉकडाउन से पहले की तुलना में अब होम ऑटोमेशन की डिमांड 50 फीसदी तक बढ़ गई है।
डायनिंग ऑटोमेशन - इसमें खाना खाते वक्त घर की सारी लाइट्स का वोल्टेज कम हो जाता है और डायनिंग एरिया की लाइट्स नॉर्मल रहती है।
लिविंग ऑटोमेशन - इसमें वॉइस कमांड पर टीवी, पर्दे, लाइट्स जैसे सामान ऑन-ऑफ हो जाते हैं।

घर के एंट्रेंस पर लगाया सेंसर बेस्ड सैनिटाइजर डिस्पेंसर

एनआईटी के असिस्टेंट प्रो. डॉ. ललित कुमार ने अपने घर के मेन एंट्रेस डोर पर सेंसर बेस्ड सैनिटाइजर डिस्पेंसर लगाया है। जो कोई भी घर में एंट्री करता है, वो मेन डोर के पास रखे डिस्पेंसर को टच किए बिना हैंड सैनिटाइज कर सकता है। इसके लिए डिस्पेंसर से दो से तीन इंच ऊपर हवा में हाथ उठाना होता है। प्रो. ललित ने बाथरूम में भी सेंसर बेस्ड सोप डिस्पेंसर लगाया है।

एक आवाज पर बंद होंगी लाइट्स
ऑटोमेशन कंपनी के मो. रिजवान मेमन ने लिविंग, बेडरूम, ड्रॉइंगरूम को वाॅइस कमांड बेस्ड सिस्टम के रूप में तैयार किया है। उन्होंने बताया, कोविड-19 के बाद होम ऑटोमेशन की इन्क्वायरी में इजाफा हुआ है। स्मार्ट होम में स्मार्ट लॉक, डोर बेल, लाइट्स, फैन, एसी और टीवी की डिमांड ज्यादा है।

हाथ दिखाते ही चिमनी होगी शुरू
किचन स्टूडियो के डायरेक्टर रितेश रंगलानी ने बताया, मैंने घर में सेंसर बेस्ड चिमनी लगाई है। इसके फ्रंट पैनल के ऊपर हाथ दिखाने से चिमनी ऑन हो जाती है। इसी तरह किचन में आप लाइट्स, फैन, सोप डिस्पेंसर, सेंसर बेस्ड नल लगवा सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Kovid safe and smart lights making home with automation, fan and AC sensor-on-off


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/kovid-safe-and-smart-lights-making-home-with-automation-fan-and-ac-sensor-on-off-127404730.html

Post a Comment

और नया पुराने