बाजार में उड़ रही हैं सोशल डिस्टेंस की धज्जियां

कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान कस्बे के बाजार में सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं। दुकानदार सोशल डिस्टेंस को भूलकर ग्राहकी की चिंता कर रहे हैं। जिससे कभी भी रायपुर में कोराेना फैलने का खतरा बना हुआ है। अभी तक कस्बे में कोरोना पॉजिटिव नहीं आने से यहां बाजार खुले हुए हैं। जिसके चलते सुनेल, पिडावा, झालरापाटन क्षेत्र से कई लोग सुबह 6:00 बजे रायपुर सामान लेने के लिए पहुंचने लग जाते हैं। जबकि प्रशासन ने सुबह 8:00 से 12:00 बजे तक समय निर्धारित कर रखा है। पुलिस जब तक रहती है। तब तक सोशल डिस्टेंस की पालना होती है। पुलिस के हटते ही बाजारों में भीड़ नजर आने लग जाती है।
प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक दवा का वितरण
भवानीमंडी . व्यापार महासंघ व होम्योपैथिक विभाग के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक दवा आरसोनिक एलबम 30 के वितरण की शुरुआत एसडीएम मनीषा तिवारी की उपस्थिति में की गई। व्यापार महासंघ अध्यक्ष ने बताया कि दवाई नगर के प्रत्येक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर जाकर प्रदान की जाएगी। जिनमें लगभग 15 हजार से 20 हजार दवाई किट का वितरण होगा। जिससे क्षेत्र के 60 हजार लोग लाभान्वित हो सकेंगे। बुधवार को प्रथम चरण में 5000 किट वितरण से कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया एवं दवाई को इस्तेमाल में लेने संबंधित पम्पलेट वितरित किए गए। तहसीलदार राजेन्द्र मीणा, थानाधिकारी महावीरसिंह यादव, महासंघ संरक्षक डॉ. जेके अरोड़ा, डॉ. प्रियंका ओझा, हीरालाल विजावत, गिरीश सोमानी, प्रदीप शर्मा, दीपक सोनी, संदेश पोरवाल, प्रकाश गुप्ता, धर्मचन्द गोटवाला, अनिल गुप्ता, सुमित सेठिया आदि मौजूद रहे।
पनवाड़. कस्बे में साप्ताहिक हाट में व्यापारी व ग्राहक मास्क लगाना ही भूल गए। थानाधिकारी इस्लाम अली ने बताया कि साप्ताहिक हाट में लोग बिना मास्क के ही टहल रहे थे। व्यापारी भी बिना मास्क लगाए सामान बेच रहे थे। पुलिस ने सभी को दो दो सौ रुपए के चालान काटते ही बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ सब्जी व मिर्च व्यापारी सामान बांध कर रवाना हो गए। पुलिस ने 15 जनों के चालान बनाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Social distance strips are flying in the market


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/social-distance-strips-are-flying-in-the-market-127373262.html

Post a Comment

और नया पुराने