पथरिया पुलिस थाने से हथकड़ी सहित भागे दो निगरानी शुदा बदमाशों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार की सुबह थाने से पथरिया नगर के वार्ड नंबर एक निवासी नितेश बंसल एवं दिप्पू बंसल भाग गए थे। जिनकी तलाश में पुलिस जुटी थी। टीआई आरपी कुसुमाकर ने बताया कि दोनाें बदमाश दमोह की ओर भागे थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। शनिवार की सुबह सागरनाका पुलिस चौकी क्षेत्र में आने वाले खैजरा गांव में दोनों बदमाशों को पकड़ा गया। बता दें कि बदमाशों को पुलिस ने किसी चोरी के मामले में पूछताछ के लिए थाने में बैठाया था। तीन दिन से पुलिस पूछताछ कर रही थी, इसी बीच दोनों भाग गए थे। मामले में लापरवाह प्रधान आरक्षक सत्येंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं मामले की जांच पथरिया एसडीओपी को सौंपी गई। टीआई कुसुमाकर ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों बदमाश मिल गए, दोनों दमोह की ओर भागे थे जिन्हें खैजरा गांव से पकड़ा गया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bilaspur/pathriya/news/two-surveillance-miscreants-including-handcuffs-ran-from-patharia-police-station-127408059.html
एक टिप्पणी भेजें