मरवाही उप चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। मध्यप्रदेश की 24 सीटों के साथ चुनाव होने के संकेत हैं। कांग्रेस की कोशिश जहां इस सीट को हर हाल में अपने पाले में करने की है वहीं, जोगी कांग्रेस के लिए इस सीट को बचाए रखने की चुनौती होगी। फिलहाल, कांग्रेस का पूरा फोकस मरवाही विधानसभा का उप चुनाव है। इसे ध्यान में रखकर सत्ता से लेकर संगठन तक सभी सक्रिय हो गए हैं। सरकार ने राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल को जहां इस जिले का प्रभारी मंत्री बनाया है वहीं पार्टी ने 3 प्रभारियों की नियुक्ति करते हुए विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल और मोहित केरकेट्टा के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान को ब्लॉक स्तर पर कार्यकर्ताओं से समन्वय की जिम्मेदारी दी है। दूसरी तरफ, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू के 29 तारीख को गौरेला- पेण्ड्रा- मरवाही जिले के दौरे को भी उप चुनाव की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, तय कार्यक्रम के अनुसार वे गौरेला सर्किट हाउस में गृह और लोक निर्माण विभाग के कामकाज की समीक्षा करेंगे। वे जिला संगठन की भी बैठक लेंगे। यह दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस दिन ही जोगी कांग्रेस ने अजीत जोगी को श्रद्धांजलि स्वरूप सागौन बंगले में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का कार्यक्रम रखा है।
मरवाही उप चुनाव को लेकर जोगी कांग्रेस ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं, लेकिन अमित जोगी ने अपने समर्थकों को इस बात के संकेत दे दिए हैं कि वे खुद चुनाव लड़ेंगे। अमित जोगी 29 तारीख को सर्वधर्म प्रार्थना सभा के बाद चुनाव लडऩे को लेकर अपना रूख साफ कर सकते हैं। वे 2013 के चुनाव में 42 हजार वोटों से चुने जा चुके हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/preparations-fast-in-marwahi-home-minister-will-hold-organization-meeting-127455309.html
एक टिप्पणी भेजें