देवरी प्रखण्ड के घसकरीडीह पंचायत के घसकरीडीह टोला पचम्बा में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत लगाए गए ट्रांसफार्मर जल जाने से गांव में अंधेरा पसरा हुआ है। बीते एक पखवाड़े से गांव के लोग अंधेरे में रात गुजारने को विवश है। इस बाबत उमेश राणा, शंकर राम, किशोरी हाजरा, चन्दन कुमार, पंकज कुमार,
राजेन्द्र हाजरा, दिगम्बर हाजरा, रामचन्द्र हाजरा, परमेश्वर हाजरा, पुचन हाजरा, रमेश कुमार, विनय कुमार आदि लोगो बताया कि राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण के तहत गांव के चालीस उपभोक्ताओं के लिए एक सोलह केबीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया था। पन्द्रह दिन पहले सोलह केबीए का लगे ट्रांसफार्मर जल गया, ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद लिखित सूचना विभाग को दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raigarh/devri/news/due-to-transformer-burning-darkness-in-the-village-there-will-be-anger-in-the-city-127425392.html
एक टिप्पणी भेजें