जिला मुख्यालय के सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल आमापारा में 23 शिक्षकों की भर्ती के पहले ही 15 जुलाई से ऑनलाइन वर्चुअल क्लासेस शुरू होगी। इस दौरान स्टूडेंट्स स्कूल के बजाय घर में रहकर पढ़ाई करेंगे। जिला शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है।
डीईओ आरएल ठाकुर का दावा है कि अभी 3-4 शिक्षकों की व्यवस्था हो चुकी है, उन्हीं के माध्यम से क्लासेस शुरू करेंगे। भर्ती प्रक्रिया चलती रहेगी। जिसके बाद आगे शासन के आदेशानुसार बच्चों की पढ़ाई स्कूल में होगी या घर में, यह तय हो जाएगी। डीईओ ने कहा कि जुलाई तक स्कूल में क्लास नहीं लगेगा ऐसा हमारा अनुमान है। 10 जुलाई से बच्चों के दाखिले के लिए लाटरी निकालना प्रस्तावित है। इसी दिन से शिक्षकों की भर्ती के लिए इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू होगी। आवेदन फॉर्म वितरण का कार्य कर लिया गया है। जिन कक्षाओं में सीटें रिक्त है, वहां के लिए आवेदन मंगाया जाएगा।
आदेश जारी, 23 शिक्षकों सहित 37 स्टाफ: स्कूल में एक प्राचार्य, 23 शिक्षकों सहित 37 स्टाफ की प्रतिनियुक्ति करने संबंधित शासन ने आदेश जारी किए है। जिसमें ग्रंथपाल, भृत्य, चौकीदार, सहायक ग्रेड-2, 3 को भी शामिल किया गया है। स्कूल का संचालन कलेक्टर द्वारा गठित कमेटी करेगी। व्याख्याताओं की प्रतिनियुक्ति शिक्षा विभाग से की जाएगी। जिन पदों पर प्रतिनियुक्ति नहीं होगी, वहां संविदा भर्ती की जाएगी। प्राचार्य ने ज्वाइनिंग कर ली है।
इस तरह चलेगी ऑनलाइन क्लास: दाखिले की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 15 जुलाई से बच्चों की क्लासेस ऑन लाइन लगाई जाएगी। दाखिले के बाद बच्चों या उनके पालकों के वाट्सएप नंबर लिए जाएंगे। कक्षा पहली से लेकर 10वीं तक अलग-अलग क्लास का वाट्सएप ग्रुप स्कूलवार तैयार किया जाएगा और इसमें शिक्षक भी जुड़ेंगे। इसके हिसाब से 40 मिनट का एक पीरियड लेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/lottery-will-be-issued-for-admission-to-government-english-medium-school-on-10th-online-class-from-15-127482653.html
एक टिप्पणी भेजें