10 मी. चौड़ी सड़क में 7 मी. तक बिखरे रेडीमेड कपड़े मुफ्त में लेने टूट पड़े लोग, भीड़ ऐसी कि रास्ता जाम

यह कोई कपड़ा दुकान शॉप नहीं बल्कि पड़कीभाट-पाररास बायपास है...जहां रेलवे क्रासिंग बघमरा के पास शुक्रवार को 10 मीटर चौड़ी सड़क में से 7 मीटर तक बिखरे रेडीमेड कपड़ों को लेने लोगों की भीड़ जमा हो गई, वह भी फ्री में। बघमरा, पाररास सहित यहां से गुजरने वाले सैकड़ों लोग रुककर जिसको जो भी कपड़ा मिला, उसे अपने घर ले गए। कई बार जाम की स्थिति बनी रही। यहां पहुंचने वाले अधिकांश लोग कपड़ा ढूंढ़कर ले जाते ही रहे। सुबह 10 बजे जब भास्कर टीम यहां पहुंची तो न कोई पुलिस और न ही कोई प्रशासनिक अफसर, जिम्मेदार मौजूद रहे। बारिश में भी भीड़ कम नहीं हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10 m 7 m in wide road People scattered to pick up ready-made clothes for free, crowds jammed such a way


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/balod/news/10-m-7-m-in-wide-road-people-scattered-to-pick-up-ready-made-clothes-for-free-crowds-jammed-such-a-way-127525080.html

Post a Comment

और नया पुराने