नक्सलियों ने काट दी सड़क, खौफ की वजह से 13 साल बाद बन पाई थी, ग्रामीणों को मिल रही थी सुविधा

जिले में पुलिस और सुरक्षाबल अब उन इलाकों में भी पहुंच रहे हैं, जहां सालों तक नक्सलियों का राज रहा। यही वजह है कि क्षेत्र में विकसित की जा रही मूलभूत सुविधाएं नक्सलियों की आंखों में चुभ रही हैं। अब अरनपुर से पोटाली जाने वाली सड़क को हापु - मुंडा के पास 4 जगह से काट दिया गया है। नक्सलियों की इस करतूत की वजह से अब ये रास्ता बंद हो गया है। इस मार्ग पर 13 साल बाद आवागमन शुरू हुआथा।


फाेर्स की निगरानी में इसे तैयार किया गया था। नक्सली लगातार अरनपुर से पोटाली जाने वाली सड़क को निशाना बना रहे हैं। दो बार पहले भी नक्सली पोटाली के पटेलपारा के पास सड़क को 8-10 जगह काट दिया था। नक्सलियाें ने शुक्रवार की रात एक बार फिर से इस सड़क को काटा और जंगलों में भाग गए। पाेटाली में पुलिस कैंप खाेले जाने के बाद अरनपुर से पोटाली जाने वाली सड़क 13 साल बनी थी। आम लोगों को भी इस सड़क के बनने से सुविधा मिल रही थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तस्वीर दंतेवाड़ा के उसी गांव की है जहां नक्सलियों ने सड़क को काटा। अब एक बार फिर ग्रामीणों को लंबा सफर तय करके दूसरी जगहों पर जाना होगा।


source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/news/naxalites-damage-road-in-potali-of-dantewada-dantewada-naxalite-dantewada-police-127501648.html

Post a Comment

और नया पुराने