स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन(सीडब्लूसी) के चेयरमेन अरूण वोरा ने सोमवार को एमडी नीलेश क्षीरसागर से निगम की भविष्य की कार्ययोजना की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि जांजगीर चांपा और तिल्दा में 28.5 करोड़ की लागत वाले 50-50 हजार मीट्रिक क्षमता के 2 गोडाउन निर्माण का काम निविदा प्रक्रिया में है जो शीघ्र ही प्रारंभ होगा। जिससे भण्डारण क्षमता में 1 लाख मीट्रिक टन की बढ़ोत्तरी होगी। रायपुर में 15 करोड़ की लागत से लैब का निर्माण भी प्रक्रियाधीन है। वोरा ने कहा कि खाद्य सामग्री की जांच के लिए लैब का निर्माण तत्काल शुरू कराएं, ताकि सामग्री की जांच के लिए दूसरे राज्यों में भेजने की निर्भर न रहना पड़े। पूरे प्रदेश में जहां-जहां आवश्यकता है वहां गोदाम निर्माण करना आवश्यक है। उन्होंने एमडी से कहा कि गोडाउन निर्माण कार्य की स्वीकृत होने के बाद अविलंब कार्य शुरू कराएं।
एमडी ने बताया कि उन्होने कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारियों के प्रमोशन के मामलों के शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए।
तालपुरी कालोनी निगम को
छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड ने सोमवार को बड़ा फैसला किया। उसने दुर्ग की पहली अंतरराष्ट्रीय कालोनी तालपुरी को रिसाली नगर पालिका निगम को हस्तांतरित कर दिया। बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा ने मुख्यमंत्री का आभार माना। हस्तांतरण के मौके पर रेसीडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव एवं यमलेश देवांगन, आयुक्त प्रकाश सर्वे, वीके सिंह, हरचरण सिंह अरोरा आदि भी मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/raipur/news/cwc-to-build-15-crore-testing-lab-two-godowns-to-be-built-127559719.html
एक टिप्पणी भेजें