जिले में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते जिला प्रशासन मरीजों के बेड की संख्या में इजाफा करने में जुट गया है। कलेक्टर ने निगम और स्वास्थ्य विभाग के अमले को 1500 बेड तैयार करने का आदेश दिया है। अलग-अलग क्षेत्रों में बेड की संख्या भी निर्धारित की गई है। कलेक्टर भूरे ने अधिकारियों से एेसी जगह का चिह्नांकन करने का आदेश दिया है, जहां कम से कम एक साथ 100 बेड आ सकें। इसी तरह चार मरीजों के बीच कम से एक टॉयलेट की भी व्यवस्था करने कहा है।
कहां के लिए कितने अतिरिक्त बेड
- 500 बेड दुर्ग
- 300 बेड दुर्ग
- 200 भिलाई-3 चरोदा
- 100-100 बेड रिसाली, जामुल, अहिवारा, धमधा, पाटन और कुम्हारी क्षेत्र के लिए
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/chhattisgarh/bhilai/durg/news/there-will-be-a-separate-arrangement-of-1500-beds-for-corona-patients-127551765.html
एक टिप्पणी भेजें